कानपुर

शातिरों ने युवक को फर्जी भूमि दिखा 28 लाख हड़पे, डीआईजी से पीड़ित ने लगाई गुहार, मुकदमा दर्ज

उन्होंने गांव में आरोपितों की जानकारी खंगाली तो जानकारी मिली कि ये लोग आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं।

less than 1 minute read
Nov 07, 2020
शातिरों ने युवक को फर्जी भूमि दिखा 28 लाख हड़पे, डीआईजी से पीड़ित ने लगाई गुहार, मुकदमा दर्ज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर-कानपुर के बिधनू क्षेत्र के शंभुआ गांव में शातिरों ने धोखाधड़ी करते हुए 0.87 हेक्टेयर भूमि को खुद का बताकर शातिरों ने युवक से 28.71 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद जब पीड़ित ने थाने में शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने डीआइजी से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। नवाबगंज निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 20 फरवरी 2017 को उनके मिलने वाले बलवान सिंह यादव व श्याम सिंह यादव, शंभुआ गांव निवासी बलवीर यादव, प्रभूदयाल, सतेन्द्र कुमार, तथा नन्द किशोर पाल, रामराज उनके घर पर आए। उनके साथ गांव का चंद्रकांत उर्फ श्रीकान्त मिश्रा भी था। आरोपितों ने चंद्रकांत से परिचय कराते हुए कहा कि गांव में इनकी 0.87 हेक्टेयर भूमि है।

उन्होंने कहा कि इनकी पत्नी बीमार हैं, इसलिए उनके इलाज के लिए वह भूमि बेचना चाहते हैं। उनकी बात पर विश्वास करने के बाद जब प्रार्थना पत्र दिया तो लेखपाल द्वारा पता चला कि भूमि किसी और की है। अजित सिंह के मुताबिक इसके बाद उन्होंने गांव में आरोपितों की जानकारी खंगाली तो जानकारी मिली कि ये लोग आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। इससे अजीत के होश उड़ गए। परेशान होकर अजीत सिंह ने थाने में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्याय पाने के लिए डीआइजी दफ्तर में गुहार लगाई। कोतवाली थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर धोखाधड़ी, जालसाजी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Published on:
07 Nov 2020 01:45 pm
Also Read
View All