Weather for next 12 hours will be dangerous मौसम विभाग ने 29 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 28 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में घने से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की जानकारी दी गई है।
Weather for next 12 hours will be dangerous मौसम विभाग ने 29 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन जिलों में घना से अति घना कोहरा गिरने की संभावना है। इसके साथ ही शीत लहर और शीत दिवस को लेकर के भी अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र लखनऊ से जारी सूचना के अनुसार घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस संबंध में चेतावनी जारी करके लोगों को सावधान किया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी का असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। यहां पर शीतलहर चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बनारस, इलाहाबाद, कौशांबी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, फतेहपुर, रामपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी खतरे के लिए तैयार रहे।
इसके साथ ही बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, रायबरेली, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, संभल, मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, कन्नौज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह अलर्ट 22 दिसंबर की रात 8:30 बजे से 23 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे तक के लिए जारी किया गया है।
मौसम केंद्र लखनऊ से जारी सूचना के अनुसार बाराबंकी का तापमान पिछले 24 घंटे में सबसे कम 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इटावा का तापमान 6.4, शाहजहांपुर का 6.5, कानपुर नगर और बुलंदशहर का 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फतेहगढ़, आगरा, अलीगढ़ (10-12 डिग्री सेल्सियस) को छोड़कर पूरे प्रदेश में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार फतेहगढ़ का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में 20 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया है। जिसमें बस्ती, लखीमपुर खीरी का 19 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर और लखनऊ का 18.9 डिग्री तापमान शामिल है। फतेहगढ़ जहां का तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया है को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। जिसमें गोरखपुर का 15.6, सुल्तानपुर का 15.4, अयोध्या का 15, बाराबंकी का 14.5, इटावा का 13.6, अलीगढ़ का 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।