कानपुर

weather news: सुबह-शाम कोहरा, दिन में तेज धूप, मौसम को लेकर क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

weather news आईएमडी मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक सुबह और शाम हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। दिन में तेज धूप निकलेगी। बारिश को लेकर के भी अपडेट किया गया है। रात के तापमान में गिरावट आएगी।

2 min read
Jan 17, 2025

weather news कानपुर में अगले 5 दिनों तक सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।‌ जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से एक दशमलव 5 डिग्री कम है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम विज्ञान डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलेगी। आसमान साफ रहने के कारण वर्ष की कोई संभावना नहीं है। रात के तापमान में कमी आएगी।‌ मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री है। जबकि शनिवार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। तेज हवा चलने की संभावना है। लेकिन बारिश नहीं होगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा दिन में तेज धूप निकली है। आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज धूप निकलने के कारण लोगों को राहत मिली। ‌रात को भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 18 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के दिन भी आसमान साफ रहेगा। खिली धूप निकलेगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को ठंड का एहसास होगा।

Also Read
View All

अगली खबर