Minimum temperature near 30 degrees आईएमडी के अनुसार मई महीने के अंतिम दिनों में मौसम उमस भरा रहेगा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन हल्की-फुल्की बारिश होगी।
Minimum temperature near 30 degrees Weather Department मौसम विभाग के अनुसार कल से तापमान में वृद्धि होगी। पहाड़ों में हो रही मौसमी हलचल का असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। कानपुर और उसके आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण आज से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। गर्मी बढ़ेगी। 28 से 31 मई के बीच तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। गुरुवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कृषि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस हफ्ते तापमान 40 डिग्री के नीचे बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। जो करीब 30 डिग्री को छू रहा है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। रात के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 30 मई और शनिवार 12 मई का तापमान 29 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। रविवार 1 जून का तापमान 28 डिग्री से लेकर 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के फुल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।