IMD latest weather forecast मौसम विभाग के अनुसार जनवरी महीने में अब बारिश की कोई संभावना नहीं है। फरवरी महीने की शुरुआत गलत चमक के साथ होगी इस दौरान झमाझम बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक बताया कि इस हफ्ते कड़ाके की ठंड पड़ेगी। न्यूनतम तापमान एक अंक (single digit) में रहने की संभावना है।
IMD latest weather forecast आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। 26 और 27 जनवरी को मौसम सुहावना रहेगा। लेकिन न्यूनतम तापमान एक अंक में ही बना रहेगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़ी कोई प्रणाली सक्रिय नहीं है। हल्की से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। फरवरी महीने की शुरुआत बारिश से होगी 4 फरवरी को झमाझम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज 26 जनवरी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल सकती हैं। रात में भी आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी। दिन में गर्मी और रात को कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार को आसमान में बादल दिखाई पड़ेंगे। लेकिन दिन में तेज धूप निकलेगी। इस महीने बारिश की कोई संभावना नहीं है। धीरे-धीरे रात में भी गर्मी का एहसास होगा। जब न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंच सकता है।
फरवरी महीने की शुरुआत बारिश से होने की संभावना है। 1 फरवरी को तापमान 15 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 16 प्रतिशत बारिश यानी बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार 2 फरवरी को 14 से 25 डिग्री तापमान के बीच 21 प्रतिशत बारिश, सोमवार 3 फरवरी को 15 से 25 डिग्री तापमान के बीच 21 प्रतिशत बारिश और मंगलवार 4 फरवरी को 13 से 24 डिग्री तापमान के बीच 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।