कानपुर

कानपुर में 70 फीट ऊंची टंकी से लटकी महिला को देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे, हाथ छूटा और महिला नीचे गिरी

Woman jumped from 70 feet high water tank कानपुर में एक महिला टंकी पर चढ़कर रेलिंग पकड़ लटक गई। यह देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हाथ छूटने के बाद क्या होगा। लोगों के बीच यह चर्चा हो ही रही थी कि अचानक हाथ छूट गया।
2 min read
Jul 11, 2025
Feature image

Woman jumped from 70 feet high water tank कानपुर में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। जो टंकी की रेलिंग पकड़ के करीब 10 मिनट लटका रही। इस दौरान नीचे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अभी लोग बातचीत कर रहे थे कि कितनी देर तक महिला लटकी रह सकती है? इस बीच अचानक उसका हाथ छूटा और नीचे आ गिरी। नीचे गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में उसे हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां उसके उपचार के दौरान मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर ने बताया कि पति की मौत के बाद महिला के अवसाद में रहने की जानकारी मिली है। सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामला काकादेव थाना क्षेत्र का है।

पानी की टंकी कूदी महिला

उत्तर प्रदेश के कानपुर के शास्त्री नगर मोहल्ले की रहने वाली 35 वर्षीय नैना देवी पत्नी शुभम आज पानी की टंकी पर चढ़ गई। जिसकी रैलिंग पकड़ के लटक गई। यह देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और काकादेव पुलिस भी पहुंच गई।‌ लेकिन तमाशबीन बने खड़े रहे। महिला को बचाने के लिए उनके पास कोई साधन नहीं था।

पुलिस और फायर ब्रिगेड के प्रति लोगों में नाराजगी

लोगों का कहना था कि अगर नीचे जाल पकड़ कर खड़े हो जाते तो महिला की जान बच सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महिला का हाथ छूटा और वह 70 फीट नीचे आ गिरी। जिसे आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। नैना के घर में सास-ससुर के साथ 5 साल की एक बेटी भी है। जिसके पति की मृत्यु दो महीने पहले हो गई थी। परिजनों का कहना है कि पति की मौत के बाद वह अवसाद (depression) में चली गई।

सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर में बताया

सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर इंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया दो माह पहले इसके पति का निधन हो गया था। उसी समय से डिप्रेशन में चली गई। काकादेव पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव को पब में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया क्या है।‌आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
11 Jul 2025 04:36 pm
Published on:
11 Jul 2025 04:36 pm