1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहत: झांसी-गोविंदपुरी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन फिर पहुंची लखनऊ, दैनिक यात्रियों को मिली राहत

Lucknow Jhansi pessenger train झांसी लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। पिछले एक महीने से गोविंदपुरी से चल रही ट्रेन को एक बार फिर लखनऊ से शुरू किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 10 Jul 2025, 4:36 PM IST

झांसी पैसेंजर ट्रेन का संचालन फिर शुरू (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Lucknow Jhansi Lucknow pessenger train लखनऊ से झांसी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 051814 से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यह ट्रेन एक बार फिर लखनऊ से चलने के लिए तैयार है। आज से यह ट्रेन अपने निश्चित समय 4.10 पर लखनऊ से खुलेगी। जो आलमबाग, मानक नगर, अमौसी, पीपरसंड, हरौनी, जैतीपुर, कुसुंबी, अजगैन, सोनिक होते हुए उन्नाव पहुंचेगी। जिला दैनिक यात्री संघ ने ट्रेन के लखनऊ आने पर प्रसन्नता व्यक्ति की। उन्होंने कहा कि इससे झांसी और लखनऊ के बीच चलने वालों को राहत मिलेगी।

आज लखनऊ पहुंची ट्रेन

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से झांसी के बीच चलने वाली झांसी पैसेंजर को गोविंदपुरी से झांसी के बीच चलाया जा रहा था। करीब 1 महीने से यह ट्रेन लखनऊ नहीं आ रही थी। जिससे दैनिक यंत्र को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में डेली पैसेंजर यात्रा करते हैं। लखनऊ प्लेटफॉर्म में हो रहे कार्य के कार्य को देखते हुए झांसी पैसेंजर को रद्द कर दिया गया था।

दैनिक यात्रियों को मिली राहत

लखनऊ से चलने वाली ट्रेन उन्नाव, कानपुर, पुखरायां, कालपी, उरई होते हुए झांसी रात में 12.25 पर पहुंचती है। यह ट्रेन झांसी से 51813 बनकर चलती है। इसका झांसी से खुलने का समय 3.53 है। जो लखनऊ 11:40 पर पहुंचती है। दैनिक यात्रियों में यह ट्रेन काफी लोकप्रिय है। जिला दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने ट्रेन के लखनऊ आने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे दैनिक यात्रियों के साथ अन्य यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी। ‌