कानपुर

Kanpur news: मानसिक अवसाद से ग्रस्त महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Kanpur news: कानपुर में एक महिला मानसिक अवसाद से परेशान चल रही थी। जिसके चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
Dec 08, 2023
Kanpur news: मानसिक अवसाद से ग्रस्त महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Kanpur news: मानसिक अवसाद से ग्रस्त महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Kanpur news: कानपुर के कल्याणपुर के आवास विकास 3 निवासी मानसिक अवसाद ग्रस्त महिला ने शुक्रवार कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। जिसका पिछले इलाज चल रहा था। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पति को फोन पर दी। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास 3 निवासी शैलेंद्र कुमार उन्नाव में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। घर में दो बच्चे हर्षित और पुलकित हैं। पत्नी 42 वर्षीय संजू देवी मानसिक रूप से अवसाद ग्रस्त रहती थीं। उनका पिछले 15 वर्ष से इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर पड़ोसियों ने शैलेन्द्र को फोन पर जानकारी दी कि पत्नी संजू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।

कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
08 Dec 2023 11:47 pm