कानपुर

बुर्का में महिला: 46 सेकंड तक की थप्पड़ों की बारिश, यूवक बोला- भाई छुड़वा लीजिए, पुलिस तलाश में

Woman slapped young man 14 times in 46 seconds कानपुर में बुर्का पहनी महिला ने एक युवक पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। युवक अपने आप को बचाने का प्रयास करता रहा।‌लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

2 min read
Feb 26, 2025

Woman slapped young man 14 times in 46 seconds कानपुर में बीच बाजार बुर्का पहनी महिला ने एक युवक का कॉलर पकड़ लिया और उस पर थप्पड़ों की बारिश शुरू कर दी। इस बीच लड़का लोगों से अपने आपको छुड़ाने की गुहार लगाता रहा। लेकिन मौके पर खड़े लोगों ने भी उसका साथ नहीं दिया। बोले तुम्हारी हरकत यही है, काफी दिन से परेशान कर रहे हो। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।‌ 'एक्स' पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। पीड़िता से तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला बेकनगंज थाना क्षेत्र का है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुर्का पहनी महिला के युवक को पीटने का मामला सामने आया है। घटना बेकनगंज थाना क्षेत्र के बाजार का है। महिला अपने काम से बाजार आई थी। वहीं पर एक युवक महिला पर कमेंट करने लगा। महिला ने उसकी बातों को ध्यान नहीं दिया। जिससे युवक का हौसला और भी बढ़ गया और उसने बीच बाजार महिला का हाथ पकड़ लिया। जिस पर नाराज महिला ने युवक को भी पकड़ लिया और उस पर थप्पड़ों की बारिश शुरु कर दी, बाल पकड़ कर जमीन पर बैठा दिया। घुटनों पर बैठने को भी उसने मजबूर कर दिया। लड़की की मार से पस्त युवक अपने आप को बचाने की गुहार लगाता रहा। लेकिन कोई आगे नहीं आया। लोगों ने कहा कि तुम्हारी हरकत यही है।

क्या कहती है पुलिस?

बेकनगंज थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि मार खा रहा व्यक्ति का नाम अदनान पुत्र स्वर्गीय अब्दुल निवासी थाना बजरिया है। जिसके परिजनों से बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि अदनान की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। उसका इलाज भी चल रहा है। महिला के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर