कानपुर

योगी के वायरल वीडियो से मचा बवाल: क्या कहा ऐसा कि अखिलेश यादव ने सामान्य ज्ञान पर उठा दिए सवाल?

Yogi-Akhilesh Political Controversy:उत्तर प्रदेश में एक वायरल वीडियो को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है। वीडियो के बाद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामान्य ज्ञान पर सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। मामला चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है।

2 min read
Apr 21, 2026
Feature image

Yogi-Akhilesh Controversy:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक जनसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “स्वामी विवेकानंद कहा था कि- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।” हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि patrika.com नहीं करता है।

समझ में आया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के विरोधी क्यों हैं?

इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने लिखा कि "अब सामान्य ज्ञान का स्तर देखकर-सुनकर समझ में आया कि ये प्रतियोगी परीक्षाओं के विरोधी क्यों हैं? उत्तर प्रदेश के युवा याद रखें ये वही हैं जिन्होंने बेरोज़गारों की बेरोज़गारी का मज़ाक़ उड़ाते हुए कहा था कि कमी नौकरी की नहीं है बल्कि युवाओं में योग्यता की कमी है।

इतना सामान्य ज्ञान नहीं है तो भला प्रदेश क्या चलाएंगे

अखिलेश यादव यही नहीं रुके उन्होंने लिखा है कि अपने नाम रूप जो काम होना चाहिए,उस तक में तो ये लड़खड़ाते हैं और दूसरों पर अयोग्यता का आरोप लगाते हैं। अगर इतना सामान्य ज्ञान नहीं है तो भला प्रदेश क्या चलाएंगे और ‘ज्ञान’ है पर किसी वजह से ‘ध्यान’ नहीं है तो ये और भी गलत बात है। कम-से-कम बाहर जाने पर तो संयम बरता जाए। इससे संपूर्ण विश्व में उत्तर प्रदेश की छवि को गहरी ठेस पहुँची है, दुनिया कह रही है ऐसे लोगों के हाथ में अगर उप्र की बागडोर है तो फिर क्या ही उम्मीद करना। वैसे इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि इनके गुट के लोग तो स्वतंत्रता आंदोलन में थे नहीं, इसीलिए स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास ये भूमिगत भूमिका निभाने वाले लोग क्या जानें। ये ज्ञान नहीं एक कान से दूसरे कान तक बात पहुँचाने वाले लोग रहे हैं।

वही इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक गरमा गई है। जहां कुछ लोग इस वायरल वीडियो को फर्जी वह गलत बता रहे हैं। तो वही कुछ लोगों अखिलेश यादव के बयान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

Updated on:
21 Apr 2026 01:35 am
Published on:
21 Apr 2026 06:00 am