कानपुर

थाना के अंदर युवक ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, जानें क्या कहते हैं परिजन?

Young man hanged himself inside police station कानपुर में थाने के अंदर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

2 min read
Sep 11, 2025
फोटो सोर्स- 'X' Kanpur वीडियो ग्रैब

Young man hanged himself inside police station कानपुर में थाना के अंदर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे एक दिन पहले ही परिजन थाने पर छोड़ गए थे। क्योंकि वह घर वालों को काफी परेशान कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें पुलिस से कोई शिकायत नहीं है। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌घटना रावतपुर थाना की है

परिजन भी थाने पहुंचे

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर थाना के अंदर 35 वर्षीय गुड्डू गौतम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पटना की जानकारी मिलते ही पुलिस माह में हड़कंप मच गया। मृतक परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मृतक के चाचा ने बताया कि गुड्डू गौतम अपनी बुआ को परेशान करता था। इस पर उन लोगों ने उसे थाना में लाकर बैठा दिया था। सुबह पता चला कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक शटरिंग का काम करता था

मृतक के चाचा ने बताया कि मृतक शटरिंग का काम करता था। लेकिन सुबह से ही शराब पीने लगता था। शराब पीने के बाद लोगों को गाली-गलौज करता था। एक दिन मृतक ने अपनी बुआ के गले में शटरिंग वाला पतला तार से कस दिया था। लेकिन मौके पर पहुंचकर लोगों ने बचा लिया था। बीते 1 साल से बुआ के यहां रह रहा है। लेकिन रोज परेशान करता था। पुलिस पर उनका कोई आरोप नहीं है। वह खुद ही यहां छोड़कर गए थे।

घर वालों को बहुत परेशान करता था

चाचा ने बताया कि गुड्डू अपने पिताजी को बहुत परेशान करता था। जिससे उन्होंने भी घर से भगा दिया था। तब से वह बुआ के यहां रह रहा था। ‌ घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया की कहानी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

फर्रुखाबाद में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Also Read
View All

अगली खबर