आजमगढ़

चाकू की नोंक पर व्यापारी युवक से लूटे 43 हजार

करौली. पशुपालन विभाग की ओर से पशु मेला मैदान पर चल रहे माल मेला (हाट मेला) में बुधवार रात एक व्यापारी युवक से बाइक सवार दो जनों ने चाकू की नोंक पर 43 हजार 200 रुपए लूट लिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2017, 11:50 PM IST
Feature image

करौली. पशुपालन विभाग की ओर से पशु मेला मैदान पर चल रहे माल मेला (हाट मेला) में बुधवार रात एक व्यापारी युवक से बाइक सवार दो जनों ने चाकू की नोंक पर 43 हजार 200 रुपए लूट लिए। पीडि़त ने भाग कर अन्य व्यापारियों को घटना से अवगत कराया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि मामले में प्राथमिकी पेश नहीं की गई।

भरतपुर के बंजी निवासी मिर्च-मसाला व्यापारी युवक वीरेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि रात करीब दस बजे वह मैदान के पिछवाड़े शौच करने गया था। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए और उसे पकड़ लिया।उनमें से एक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और उसकी जेब में रखे दिनभर की बिक्री के 43 हजार 200 रुपए लूट लिए। वह भाग कर अन्य व्यापारियों के पास आया और घटना से अवगत कराया। अन्य व्यापारी आरोपितों की तलाश में पिछवाड़े की ओर गए, लेकिन वे फरार हो गए। सूचना पर करीब एक घंटे बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपितों का कहीं सुराग नहीं लगा।इधर व्यापारियों ने मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताई। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. भागीरथलाल मीणा ने बताया कि इस मेले में पुलिस व्यवस्था नहीं की जाती है। फिर भी व्यापारियों की मांग पर पुलिस के जवान गश्त के लिए लगवाए जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली