करौली

प्रशिक्षण में कृषि की दी जानकारी

नादौती. उपखण्ड के गढख़ेड़ा गांव में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय एनएसएफ शिविर में महिला व पुरुष किसानों को रबी की फसल से जुड़ी जानकारी दी गई। शिविर की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता शिवराम गढख़ेड़ा ने की। प्राथमिक विद्यालय भवन व आंगनबाड़ी केन्द्र पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Dec 29, 2018
karauli
प्रशिक्षण में कृषि की दी जानकारी

नादौती. उपखण्ड के गढख़ेड़ा गांव में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय एनएसएफ शिविर में महिला व पुरुष किसानों को रबी की फसल से जुड़ी जानकारी दी गई।
शिविर की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता शिवराम गढख़ेड़ा ने की। प्राथमिक विद्यालय भवन व आंगनबाड़ी केन्द्र पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सहायक कृषि अधिकारी चन्द्रपाल शर्मा ने सरसों, चना, गेंहू आदि की फसलों की उन्नत पैदावार, रोग नियंत्रण, खाद की मात्रा आदि के बारे में बताया। फव्वारा ड्रिप सिंचाई पद्धति, बागवानी मिशन सहित कृषि यंत्रों के उपयोग, अनुदान आदि के बारे में बताया। जैविक खेती की उपयोगिता पर जानकारी देते हुए खेती के लाभ बताए। जैविक खेती के तहत ५० किसानों ने केंचुआ पालन के लिए आवेदन भरे।
शिवराम गढख़ेड़ा ने संभागी किसानों से प्रशिक्षण में दी गई जानकारियों को कार्य व्यवहार में लाकर विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। इस मौके पर ज्ञानार्जन टेस्ट लिया गया। जिसमें महिला कृषक सुशीला महावर प्रथम व कृष्णा प्रजापत द्वितीय तथा महेशी सैन तृतीय स्थान पर रही। जिनको पुरस्कार दिए गए।
(निज संवाददाता)

Published on:
29 Dec 2018 12:12 pm