करौली

लक्की ड्रॉ में लग्जरी कार या 13 लाख रुपए जीतने का झांसा दे ठगे 58 हजार

58 thousand cheated to win luxury car or Rs 13 lakh in Lucky draw.Case registered at the police station-कोतवाली थाने पर मामला दर्ज
less than 1 minute read
Sep 07, 2019
कोतवाली थाने पर मामला दर्ज,कोतवाली थाने पर मामला दर्ज
लक्की ड्रॉ में लग्जरी कार या 13 लाख रुपए जीतने का झांसा दे ठगे 58 हजार,लक्की ड्रॉ में लग्जरी कार या 13 लाख रुपए जीतने का झांसा दे ठगे 58 हजार

हिण्डौनसिटी. लक्की ड्रॉ में महिन्द्रा कंपनी की लग्जरी कार या फिर 12.80 लाख रुपए जीतने का झांसा देकर शातिर ठग ले एक जने से 57 हजार 700 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीडि़त ने न्यायालय के इस्तगासे के जरिए शुक्रवार को कोतवाली थाने पर मामला दर्ज कराया है।


पुलिस के अनुसार मासलपुर थाना क्षेत्र के गांव फरकपुर निवासी दिनेशचंद जाटव ने प्राथमिकी में बताया कि 21 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को तिरूपति एंटरप्राईजेज भुवनेश्वर का प्रतिनिधि बताते हुए पीडित से कहा कि आपने कंपनी के लक्की ड्रॉ में महिन्द्रा कंपनी की लग्जरी कार जीती है।

आरोपी ने कार के विकल्प के तौर पर 12 लाख 80 हजार रुपए भी जीतना बताया। आरोपी ने कार या नकद राशि प्राप्त करने के लिए पीडि़त से 57 हजार 700 रुपए की राशि कंपनी के निदेशक प्रेम बंसल के बैंक खाते में जमा कराने की बात कही। झांसे में आए युवक ने रुपए बैंक खाते में जमा करा दिए। बाद में जिस मोबाइल नंबर से पीडित को फोन आया था, वह नंबर बंद हो गया। तब जाकर पीडित को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Published on:
07 Sept 2019 05:00 am