करौली

विद्युत लाइन से खतरे की आशंका

टोडाभीम. कस्बे के माचड़ी रोड पर नवनिर्मित न्यायालय भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन हटवाने की मांग को लेकर बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित शर्मा को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
less than 1 minute read
Mar 07, 2019
karauli
टोडाभीम. न्यायालय परिसर के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन विद्युत लाइन हटवाने के लिए प्रदर्शन करते अधिवक्ता

टोडाभीम. कस्बे के माचड़ी रोड पर नवनिर्मित न्यायालय भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन हटवाने की मांग को लेकर बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित शर्मा को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने बताया कि जिस जगह से विद्युत लाइन गुजर रही है उसी के नीचे अधिवक्ताओं को बैठने के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। ऐसे में अधिवक्ताओं को हादसे की आशंका बनी हुई है। न्यायालय परिसर में निगम के सहायक अभियंता ने भी विद्युत लाइन की स्थिति को देखा। इसके बाद अधिवक्ता संघ ने न्यायालय परिसर में बैठक कर अधिवक्ताओं के बैठने के स्थान को बदलवाने के लिए स्थानीय न्यायिक अधिकारी को जिला एवं राज्य स्तर के अधिकारियों के नाम का एक ज्ञापन सौंपा। मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर बार संघ ने न्यायिक कार्य गुरुवार से अनिश्चित कालीन रूप से बंद करने की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि जब तक उनके बैठने के लिए सुरक्षित स्थान का चयन नहीं किया जाता है तब तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
टीएमसीए. टोडाभीम. न्यायालय परिसर में बैठने के लिए सुरक्षित स्थान की मांग करते अधिवक्ता।

Updated on:
07 Mar 2019 11:58 am
Published on:
07 Mar 2019 11:58 am