करौली

बनकी रोड की जल निकासी के लिए बयाना मार्ग किया जाम

bayana road jammed for drainage of Banaki road.Performed for two hours, queues of vehicles.People considered to start work on the spot. दो घंटे तक किया प्रदर्शन,वाहनों की लगी कतार,मौके पर काम शुरू कराने पर माने लोग
2 min read
Sep 03, 2019
दो घंटे तक किया प्रदर्शन,वाहनों की लगी कतार
बनकी रोड की जल निकासी के लिए बयाना मार्ग किया जाम,बनकी रोड की जल निकासी के लिए बयाना मार्ग किया जाम

हिण्डौनसिटी.
बनकी रोड पर वर्षों से बारहमासी जलभराव की समस्या के परेशान ब्रह्मपुरी व अन्य कॉलोनियों के लोगों का सोमवार को सब्र टूट गया। गुस्साए लोगों ने आबादी के बीच से निकल रही बनकी रोड भरे गंदे पानी के निकासी की मांग को लेकर जाटव बगीची के सामने बयाना रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद तहसीलदार व कोतवाली थाना प्रभारी की समझाइश व मौके पर जल निकासी कार्रवाई शुरू कराने पर भीड़ ने जाम खोला। ऐसे में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बयाना मार्ग पर वाहन जाम में फंसे रहे।


जल निकासी की मांग को लेकर सुबह करीब 9 बजे ब्रह्मपुरी कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों के महिला-पुरुष सीताराम पण्डा की अगुआई में मथुरा-भाडोती मेगा हाइवे पर जाटव बगीची के पास एकत्र हो गए। बर्षों से सुनवाई नहीं होने से गुस्साए लोगों ने जलयोजना की पाइप लाइनों को डाल की सडक़ जाम कर कर दी। इससे हिण्डौन बयाना मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि बनकी रोड पर बयाना मार्ग से दो सो मीटर तक गंदे पानी का भराव हो रहा है। घरों की चौखट तक छूते गंदे पानी में निकलने से लोग चर्मरोग से पीडि़त हो रहे हैं। वर्ष भर जलभराव के हालात रहने ने दुर्गन्ध, मच्छरों के प्रकोप से बाशिंदे परेशान हैं। लोगों के आंदोलित हो जाम लगाने की सूचना पर कोतवाली थाना से पुलिस जाप्ता पहुंंचा। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने और मौके पर समस्या निस्तारण शुरू करने की मांग पर अड़ गए।

लोगों का कहना था कि वे दो दशक से जलभराव के हालात झेल रहे हैं। शहरी क्ष्ेात्र में कृषि उपज मंडी फिर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन होने से सडक़ का कोई धणी-धोरी नहीं बन रहा है। दो घंटे बाद तहसीलदार रामकरण मीणा व कोतवाली थानाप्रभारी रूप सिंह जाटव की समझाइश पर लोग शांत हुए।

अधिकारियों ने मौके पर ही जेसीसी व नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को बुलाकर कीचड़ से अटी नालियों की सफाई कराई और पम्प से सडक़ पर भरे पानी को निकासी का काम शुरु कराया। वर्षों पुरानी समस्या का त्वरित निस्तारण होता देख लोगोंं ने सडक़ से पाइप लाइन व पत्थर हटा कर जाम खोल दिया।


जाम में फंसे स्कूल व यात्री वाहन-
जाम में स्कूल, रोडवेज व निजी यात्री वाहन फंस गए। ऐेसे में विद्यार्थियों व यात्रियोंं को जाम लगा रही भीड़ के दूसरी पार जा कर वाहनों में बैठना पड़ा। वहीं बयाना की ओर से आए वाहनों के यात्रियों को बस स्टैण्ड तक पैदल जाना पड़ा। जाम में फंसी एक रोडवेज बस के यात्रियों नेे परिचालक से किराया वापस ले डग्गेमार वाहनों से सफर तय किया।


पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी-
मेगा हाइवे पर चाक्काजाम कर यातायात अवरुद्ध करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने 9 जनों को नामजद कर 20-25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली थाना प्रभारी रूपसिंह जाटव ने बताया कि सन्नी लाटा, विक्रम, जयदेई, सकीना, सीताराम, श्याम, टीकाराम, राजेश व मयंक सहित 20-25 जनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Published on:
03 Sept 2019 05:30 am