करौली

परिण्डों के पानी से पक्षियों को मिलेगा जीवन नेहरु पार्क में लगाए परिण्डे

Birds will get life from the water of the currants
2 min read
May 09, 2019
Birds will get life from the water of the currants
परिण्डों के पानी से पक्षियों को मिलेगा जीवन नेहरु पार्क में लगाए परिण्डे

करौली. गर्मी के भीषण मौसम में पक्षियों को परिण्डे में ठण्डा पानी उपलब्ध कराने की शुरुआत सोशल मीडिया के स्मार्ट क्लब करौली के सदस्यों ने की है। गुरुवार को पंचायत समिति परिसर में 11 परिण्डे लगाकर रोजाना पानी डालने की जिम्मेदारी पंचायत समिति के कर्मचारियों ने ली। इस दौरान पंचायत समिति के विकास अधिकारी गुलाब सिंह गुर्जर ने कहा कि पक्षियों को पानी पिलाना पर्यावरण की सबसे बड़ी रक्षा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंचायत समिति के कर्मचारी रोजाना परिण्डों में पानी डालकर उनकी सारसंभाल करेंगे। उद्योगपति माखनलाल गौड नानपुर, डॉ. रमन लवानिया, जिला वैश्य सम्मेलन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिद्वी चंद बंसल, दक्ष प्रजापति विकास संस्थान के जिला संयोजक रामेश्वर प्रजापति, प्रगति प्रसार अधिकारी मोतीलाल,व्याख्याता शैलेन्द्र बागोरिया आदि मौजूद थे। आयोजन समिति के सचिव कम्पाण्डर अरविन्द शर्मा ने बताया कि ११ परिण्डे लगाए गए। इस दौरान सदस्यों ने करौली के स्वामी विवेकानंद पार्क, कलक्ट्रेट परिसर, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर के पेड़ों पर परिण्डे लगाने का निर्णय भी क्लब के सदस्यों ने किया। इसके लिएएक समिति का गठन किया, जिसमें विकास अधिकारी गुलाब गुर्जर, कन्या महाविद्यालय के सहायक आचार्य मुनेश मीना, भूपराम शर्मा, शिवा एकेडमी के निदेशक सुधीर नायर, भाजयुमो के आदित्य शर्मा, देवेश मुदगल,स्कूल संचालक धारा सिंह माली, बबलू सारस्वत, कुलदीप सारस्वत, मोहित मित्तल हिण्डौन सिटी को शामिल किया है। ये सभी सदस्य चयनित स्थानों पर परिण्डे लगाएंगे।
नेहरु पार्क में चलेगा सफाई अभियान
पंचायत समिति कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व स्मार्ट क्लब के सदस्यों की ओर से नेहरु पार्क की दशा सुधारने का निर्णय भी किया गया। इसके लिए पार्क में सफाई-अभियान चलाया जाएगा। पार्क में पौधों को नियमित रूप से पानी डालकर उन्हें हरा-भरा किया जाएगा। विकास अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद पार्क को विकसित करने की योजना पर काम किया जाएगा।

Published on:
09 May 2019 07:34 pm