करौली

शिकायत पर जांच को पहुंचे तहसीलदार

सपोटरा ञ्च पत्रिका. कस्बे में खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को तहसीलदार बुद्धिप्रकाश मीना ने दुकान पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान दुकानदार यूरिया खाद का कट्टा ४०० से ४५० रुपए में बेचता मिला। तहसीलदार ने कृषि विभाग के उपनिदेशक को फोन किया, लेकिन वे नहीं पहुंचे सके। इसके बाद सूचना पर सपोटरा कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी राजेन्द्र मीना को बुलाया। सहायक कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद विक्रेता दुकानदारों पर कार्यवाही करने का अधिकार उप निदेशक कृषि विस्तार को ही है।
less than 1 minute read
Dec 22, 2018
karauli
शिकायत पर जांच को पहुंचे तहसीलदार

सपोटरा ञ्च पत्रिका. कस्बे में खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को तहसीलदार बुद्धिप्रकाश मीना ने दुकान पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान दुकानदार यूरिया खाद का कट्टा ४०० से ४५० रुपए में बेचता मिला। तहसीलदार ने कृषि विभाग के उपनिदेशक को फोन किया, लेकिन वे नहीं पहुंचे सके।
इसके बाद सूचना पर सपोटरा कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी राजेन्द्र मीना को बुलाया।
सहायक कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद विक्रेता दुकानदारों पर कार्यवाही करने का अधिकार उप निदेशक कृषि विस्तार को ही है।
इसके बाद शिकायतकर्ता किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। शिकायकर्ता किशोरीलाल बूकना, श्रीमोहर भण्डारीपुरा, जगराम डूडीपुरा, हेमराज अण्डेल, रामराज सैनी आदि ने बताया कि दुकानदार यूरिया खाद का कट्टा ४५० से ५०० रुपए का बेच रहा है। बिल भी नहीं देता है। जबकि यूरिया खाद के एक बैग की कीमत २६७ रुपए है। इस पर तहसीलदार ने किसानों को दुकानदार पर कार्रवाई कराने का विश्वास दिलाया। तहसीलदार ने कहा कि कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों के माध्यम से जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
(निज संवाददाता)

Published on:
22 Dec 2018 11:48 am