करौली

Bulldozer Action: सट्टा किंग और दंगा मामले के आरोपी के यहां फिर गरजा बुलडोजर, भारी पुलिसबल तैनात रहा

Bulldozer Action in Karauli: करौली में सट्टा किंग अमीनुद्दीन खान के अवैध व्यावसायिक परिसर पर प्रशासन की सख्ती लगातार दूसरे दिन भी जारी रही।

less than 1 minute read
Jan 21, 2026
कार्रवाई करती टीम। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

करौली। राजस्थान में करौली में सट्टा किंग और दंगा मामले के आरोपी अमीनुद्दीन खान के अवैध व्यावसायिक परिसर पर बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई जारी रही। नगर परिषद के दल ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच परिसर के तीन अवैध हिस्सों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: धीरे-धीरे खाली हो रहे दक्षिणी राजस्थान के यह गांव, घरों पर लटके ताले, वजह कर देगी हैरान

कई जगह पुलिसकर्मी तैनात

करौली के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) और कार्यवाहक नगर परिषद आयुक्त प्रेमराज मीना की मौजूदगी में नगर परिषद और पुलिस बल ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्रवाई स्थल के साथ-साथ शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों और बगीचों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

यह वीडियो भी देखें

जारी रहेगी कार्रवाई

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी रखी गई और अधिकारियों ने लगातार स्थिति की निगरानी की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। कार्रवाई के मद्देनजर आसपास के क्षेत्रों में यातायात का प्रबंधन किया गया और आवश्यकतानुसार मार्गों को नियंत्रित रखा गया। पुलिस बल शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विरुद्ध किसी भी प्रकार के निर्माण पर सख्ती जारी रहेगी। अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया नियमानुसार आगे भी जारी रखी जाएगी।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl

ये भी पढ़ें

Dhirendra Shastri: राजस्थान आ रहे आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री, 2250 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, 100 कैमरों से निगरानी

Also Read
View All

अगली खबर