करौली

पंचों का ७२ मीटर लंबा साफा पहना कर स्वागत

बालघाट. समीपवर्ती नांद गांव में चल रहे धार्मिक समारोह के समापन पर भण्डारा हुआ। जिसमें स्थानीय सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। तिमावा गांव के सैकड़ों लोग भजनों पर नाचते-गाते भण्डारे में पहुंचे।
less than 1 minute read
Mar 04, 2019
karauli
भण्डारे में पहुंचे पंचों का स्वागत करते ग्रामीण।

बालघाट. समीपवर्ती नांद गांव में चल रहे धार्मिक समारोह के समापन पर भण्डारा हुआ। जिसमें स्थानीय सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। तिमावा गांव के सैकड़ों लोग भजनों पर नाचते-गाते भण्डारे में पहुंचे।
तिमावा गांव के पंच-पटेलों ने नांद गांव के पंचों को 72 मीटर लंबा साफा पहनाकर भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर घोटया मीणा, नाहर सिंह सरपंच, राजेन्द्र तिमावा, समय तिमावा, रामकेश डीलर, जगन पटेल, भीम पटेल, गिर्राज पटेल, रामरतन मेडिया, रामरूप मीणा, मुनेश मीणा, सजन डायरेक्टर, कमलेश सरपंच, बद्री पटेल मौजूद रहे।

समाज हित पर चर्चा
सपोटरा. नारौली डांग हनुमान मंदिर पर अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज शाखा सपोटरा की बैठक भगवान सहाय गौतम की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष मदन मोहन गौतम ने बताया कि बैठक में समाज हित के कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से ६ अप्रेल को नारौली डांग में गौतम जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय किया गया। इस दौरान युवा संगठन अध्यक्ष चेतन शर्मा, मूलचंद, किशनलाल, बाबूलाल, गोविन्द पाराशर, श्यामलाल, संतोष, केशव मौजूद रहे।

Published on:
04 Mar 2019 12:50 pm