करौली

धार्मिक गीतों पर हुए मुग्ध

श्रीमहावीरजी. बसंत पंचमी के पावन पर्व पर शुक्रवार से हनुमान वाटिका किरवाड़ा में दो दिवसीय सुड्ड दंगल व राजकीय विद्यालयों में सरस्वती प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किरवाड़ा सरपंच द्वारा किया गया ।
less than 1 minute read
Feb 09, 2019
karauli
श्रीमहावीरजी. किरवाड़ा गांव में सुड्ड़ा दंगल में श्रोता।

श्रीमहावीरजी. बसंत पंचमी के पावन पर्व पर शुक्रवार से हनुमान वाटिका किरवाड़ा में दो दिवसीय सुड्ड दंगल व राजकीय विद्यालयों में सरस्वती प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किरवाड़ा सरपंच द्वारा किया गया । दंगल का उदघाट्न हनुमान वाटिका के महन्त पूरण दास ने किया गया । आयोजन समिति के रामचरण मीना, केशव पटेल, महेश मीना, चन्दन मीना, रामसिंह मीना, किरवाड़ा सरपंच श्रीदेवी मीना ने बताया कि दो दिवसीय सड्ड़ा दंगल में पिनाण (अलवर) की पार्टी ने सती अनसुइया की कथा की प्रस्तुति दी व जोधा मोड़ाई (सवाईमाधोपुर ) की पार्टी ने नल दमयन्ती की, शेखपुरा काचरोदा की पार्टी ने सती सुलोचना की कथा पर सुड्ड़ा गायन किया। पालनपुर की पार्टी ने सीता हरण के वृतांत पर गायन प्रस्तुति दी। खेड़ापति पार्टी मेडिया बलराम मीना द्वारा धार्मिक व पौराणिक रचनाओं की सुड्ड़ा गायन किया।
कीर्तन दंगल ९ से
सपोटरा. ञ्च पत्रिका. ग्राम पंचायत बापोती के गांव तुरसंगपुरा स्थित पटेल स्टेडियम मे ९ व १० फरवरी को कीर्तन एवं ११ व १२ फरवरी को पद दंगल होगा। यह जानकारी सरपंच रूपराम मीना ने दी। (निज संवाददाता)

Updated on:
09 Feb 2019 12:23 pm
Published on:
09 Feb 2019 12:23 pm