करौली

आचार संहिता पालना की दी हिदायत

करौली. विधानसभा क्षेत्र करौली के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस पीएस रेड्डी ने गुरुवार को रिटर्निंग कार्यालय में करौली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों एवं प्रतिनिधियों को आचार संहिता पालना की हिदायत दी। उन्होंने चुनाव निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण, भयरहित, एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होनें प्रत्याशियों एवं प्रतिनिधियों से ७ दिसम्बर को मतदान में सभी से सहयोग मांगा।
2 min read
Nov 23, 2018
karauli
आचार संहिता पालना की दी हिदायत

करौली. विधानसभा क्षेत्र करौली के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस पीएस रेड्डी ने गुरुवार को रिटर्निंग कार्यालय में करौली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों एवं प्रतिनिधियों को आचार संहिता पालना की हिदायत दी। उन्होंने चुनाव निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण, भयरहित, एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होनें प्रत्याशियों एवं प्रतिनिधियों से ७ दिसम्बर को मतदान में सभी से सहयोग मांगा। साथ ही आचार संहिता की पालना करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्रों कहीं गड़बड़ी की आशंका तो अवगत कराया जाए, जिससे उन क्षेत्रों में अतिरिक्त जाप्ता भी लगाया जा सके। उन्होंने बिना अनुमति के किसी मकान, दुकान पर पोस्टर चस्पा नहीं करने, पोस्टर अथवा पैम्पलेट छापने के लिए अभ्यर्थी की मांग लेकर उसकी संख्या, उस पर होने वाला व्यय, मुद्रक का नाम इत्यादि की सूचना निर्वाचन कार्यालय को छापी गई सामग्री की चार प्रतियों के साथ जमा कराने को भी कहा।
बताए चुनाव के नियम
हिण्डौनसिटी. निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक टीके शिवु ने गुरुवार को उपखंड कार्यालय में प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों की बैठक ली। इसमें पर्यवेक्षक ने आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि आचार संहिता की अवहेलना करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पर्यवेक्षक ने प्रत्याशियों को चुनाव एजेन्टों की नियुक्ति, मतदान केन्द्रों पर मौजूदगी के बारे में निर्देश दिए। इसके अलावा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय, रैली, बैठक, वाहन हैलीपेड आदि के लिए अनुमति लेने की बात कही। उन्होंने चुनावी खर्च की समीक्षा के लिए रिकॉर्ड संधारण करने, व्यय एजेन्ट नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान प्रतिदिन सुबह ११ से १२ बजे तक उपखंड कार्यालय में वे सुनवाई करेंगे। जिसमें चुनाव सम्बंधित किसी भी शिकायत, समस्या को अवगत कराया जा सकेगा। बैठक में राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी शशि दत्ता व भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मतदान केन्द्रों का किया अवलोकन
करौली. विधानसभा क्षेत्र करौली के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस पीएस रेड्डी ने गुरुवार को करौली विधानसभा के मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गुड़ला, सुन्दरपुरा, रौंडखुर्द, गढ़ीबांधवा, कटकड़, सैंगरपुरा आदि मतदान केन्द्रों का अवलोकन कर मतदान केन्द्रों की सामान्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
हिण्डौन पर्यवेक्षक करेंगे शिकायतों की सुनवाई
करौली. विधानसभा क्षेत्र हिण्डौन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस टीके शिबू सर्किट हाउस करौली के कमरा नम्बर 6 में प्रात: 9 बजे से 10 बजे तक आमजन की निर्वाचन संबंधी परिवेदनाओं की सुनवाई कर निस्तारण करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि शिबु के मोबाइल नम्बर 8875996 207 पर भी सम्पर्क कर निर्वाचन संबंधी परिवेदनाओं का निस्तारण कराया जा सकता है
किया निरीक्षण
करौली. विधानसभा क्षेत्र हिण्डौन के पर्यवेक्षक टीके शिबू ने गुरुवार को हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र के फुलवाड़ा के मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारी को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें हिण्डौन में महिला मतदान केन्द्र एवं मॉडल मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया। रिटर्निंग कार्यालय में की नामांकन पत्रों की समीक्षा। उन्होंने हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुते नामांकन पत्रों की जांच की एवं नामांकन वापिस लेने के समय रिटर्निंग कार्यालय में उपस्थित रहकर चुनाव संबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
पर्यवेक्षकों ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
श्रीमहावीरजी. क्षेत्र के गांवों में गुरुवार दोपहर विधानसभा चुनावों को लेकर मतदान केंद्रों का चुनाव पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्था ओ का जायजा किया। पर्यवेक्षक आइपीएस एस.लेपचा ने क्षेत्र के सनेंट, कांदरोली, दानालपुर श्रीमहावीरजी के दर्जनों मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पहले एस लेपचा ने भगवान महावीर के दर्शन किए। पर्येवेक्षक के साथ श्रीमहावीरजी थानाधिकारी अतर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Updated on:
23 Nov 2018 11:50 am
Published on:
23 Nov 2018 11:50 am