करौली

शिक्षा ही नहीं खेल में भी तलाशें कॅरियर

Find a career not only in education but also in sports.Chairman Arvind Jain inaugurated the competition. District level girls sports competition सभापति अरविंद जैन ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला स्तरीय छात्रा क्रीड़ा प्रतियोगिता
2 min read
Sep 03, 2019
 जिला स्तरीय छात्रा क्रीड़ा प्रतियोगिता
शिक्षा ही नहीं खेल में भी तलाशें कॅरियर

हिण्डौनसिटी. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में सोमवार को 64 वी जिला स्तरीय छात्रा क्रीड़ा प्रतियोगिता 17-19 वर्ष का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापित अरविंद जैन ने खेल ध्वज को पोल पर चढ़़ा कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।


इस मौके पर सभापति ने कहा कि खेलों में भी कॅरियर के वृहद अवसर हैं। पढ़ाई के साथ खेलों भी ध्यान दे छात्राएं खुद को मझे हुए खिलाड़ी के रूप में निखार सकती हैं। सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए समारोह में जिले भर के 51 विद्यालयों से आई 598 छात्रा खिलाडियों ने सभापति सहित कार्यक्रम अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी भरत लाल मीणा, विशिष्ट अतिथि ओपी मंगल,पार्षद राजेंद्र मदान व एसीबीइइओ दयाल सोलंकी की उपस्थिति में खेल ध्वज के सलामी दी। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।


प्रतियोगिता संयोजिका सीमा जादौन ने बताया कि 19 वर्ष आयु वर्ग में छह खेलों में 20 विद्यालयों की 234 छात्राएं भाग ले रही हैं। वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग में सात खेलों में 31 विद्यालयों की 364 छात्राएं शिरकत कर रहीं हैं। समारोह में अतिथियों ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर जयप्रकाश व शुभम शांडिल्य को सम्मानित किया। मार्च पास्ट में प्रथम रही रामावि रेवई को अतिथियों ने शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।कार्यक्रम का संचालन प्रियकांत बेनीवाल ने किया। इस दौरान पर्यवेक्षक अंजू पांडेय भी मौजूद रहीं।

देरी से आए डीईओ,गर्मी से अकुलाई छात्राएं-
उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी भरतलाल मीणा एक घंटे देरी से पहुुंचे। ऐसे में जिले भर से आई छात्राएं गर्मी से अकुला गई।
उद्घाटन के निर्धारित समय 10.30 बजे मुख्य अतिथि सभापति अरविंद जैन सहित अन्य अतिथि पहुंचे गए। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी व्यस्तताओं के चलते 11.30 बजे पहुंचे। ऐसे में गर्मी में छात्राएं पाण्डाल और पेड़ की छांव में राहत लेती नजर आई।

पांच खेलों की नहीं आई टीम-
क्रीड़ा प्रतियोगिता में पांच खेलों में भाग लेने के लिए एक भी टीम नहीं आई। प्रतियोगिता संयोजिका ने बताया कि दोनों आयु वर्गों में लॉन टेनिस, बॉस्केटबॉल, तीरंदाजी, तैराकी, व टेबिल टेनिस खेल की टीमें नहीं आई। वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग में जूड़ो व हॉकी की टीम नही आई।

Published on:
03 Sept 2019 05:30 am