
हिण्डौनसिटी. सूरौठ कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैक शाखा में बुधवार आधी रात बाद अचानक आग लग गई। शाखा कार्यालय धुंआ उठता देख गार्ड व पास पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। रात करीब साढ़े 12 बजे पहुंचे पुलिस ने विद्युतापूर्ति कटवा कटवाई। साथ ही हिण्डौन नगर परिषद के अग्निशमन केन्द्र को सूचित कर फायरबिग्रेेड बुलवाई। करीब एक डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
शाखा प्रबंधक बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस की सूचना पर वे कुछ देर बाद ही शाखा कार्यालय आगए। साथ ही डिप्टी मैनेजर व अन्य को भी बुलवा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग से शाखा के करीब दस लाख रुपए अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें विद्युत उपकरण, कम्प्यूटर, फर्नीचर आदि शाामिल है। जबकि बैंक का रिकार्ड व नगदी सुरक्षित है। इधर आग लगने से हुए नुकसान का आकनल और मरम्मत की वजह से गुरुवार को बैंक शाखा में कार्य ठप रहा।