करौली

फसल खराबे से आहत हैं किसान

नादौती ञ्च पत्रिका. फसल खराबे का मुआवजा देने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शीशराम खटाना के नेतृत्व में किसानों ने जिला कलक्टर के नाम उपजिला कलक्टर जेपी बैरवा को ज्ञापन सौंपा।
2 min read
Sep 28, 2018
karauli
नादौती में फसल का सर्वे कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।

नादौती ञ्च पत्रिका. फसल खराबे का मुआवजा देने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शीशराम खटाना के नेतृत्व में किसानों ने जिला कलक्टर के नाम उपजिला कलक्टर जेपी बैरवा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में पूर्व राज्यमंत्री रामस्वरूप मीना सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी व किसान शामिल थे। ज्ञापन में बताया कि गत दिनों बारिश से क्षेत्र में तिल व बाजरे की ७० से ८० फीसदी फसल खराब हो गई। कडबी खराब होने से पशुओं के सामने चारे का संकट भी गहरा गया है। किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष खटाना, पूर्व राज्यमंत्री मीना, पूर्व प्रधान भंवर सिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य प्रदीप गुर्जर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह राजावत, उपाध्यक्ष रमेश चंद मीना ने बताया कि फसल खराबे का सर्वे व गिरदावरी की मांग कई दिनों से प्रशासन व सरकार से की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार ने जल्द इस मामले में सुनवाई नहीं की तो आन्दोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री मीना ने जिला कलक्टर अभिमन्यु कुमार से मोबाइल पर वार्ता कर किसानों की समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन देने वालों में शिवराम नीमरोठ, ब्लॉक कांग्रेस के दयाराम ठेकेदार, किरोडी पीटीआई, मनोहरी पटेल कैमला, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नाहर सिंह सलावद, जिला कांग्रेस के भरतलाल बैरवा, संतोष पटेल रायसना, ब्लॉक कांग्रेस के सचिव भरतलाल गढख़ेड़ा
मौजूद रहे।
खराबे का लिया जायजा
गुढ़ाचन्द्रजी. कस्बे सहित आसपास के लालसर, पाल, चिरावंडा, भौंडवाड़ा, गांवड़ी, गढ़मोरा, आमकाजाहिरा, ढहरिया आदि गांवों में बारिश से खराब हुई फसलों का पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीणा ने जायजा लिया। उन्होंने किसानों से फसल खराबे की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि बारिश ने काफी फसल खराब कर दी है। महंगा बीज खरीदकर तिल व बाजरे की बुवाई की थी।किसानों ने बताया कि इस बार बारिश से ८० स ९० फीसदी फसल खराब हो गई। पशुओं के लिए चारे का संकट भी हो गया है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

Updated on:
28 Sept 2018 04:37 pm
Published on:
28 Sept 2018 04:37 pm