करौली

यहां सोशल साइट पर हुई दोस्ती, फिर अश्लील फुटेज बना किया बलात्कार

Here on the social site, friendship, then made porn footage rape
2 min read
May 16, 2019
Here on the social site, friendship, then made porn footage rape
यहां सोशल साइट पर हुई दोस्ती, फिर अश्लील फुटेज बना किया बलात्कार



-वीडीयो, फोटो वायरल कर दो बार तुडवाई युवती की सगाई, ऐंठ लिए हजारों रुपए
-कोतवाली में मामला दर्ज
हिण्डौनसिटी. अलवर के थानागाजी में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप की घटना से प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीति गर्माई हुई है। इसी बीच हिण्डौन में एक युवती की अश्लील वीडियो व फोटो खींच कर कई बार बलात्कार करने का मामला सामने आया है। विशेष बात यह है कि आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड कर दी। जिससे दो बार युवती की सगाई भी टूट चुकी है। मामले में गुरुवार को युवती के पिता ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली के थानाप्रभारी रूपसिंह जाटव ने बताया कि मूलत: हिण्डौन व हाल जयपुर निवासी एक जने ने बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया कि करीब एक वर्ष पहले जयपुर में पढ़ाई कर रही उसकी पुत्री की केशवपुरा निवासी आरोपी अतुल उपाध्याय से सोशल साइट्स के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंास लिया। दोनों के बीच मेल मिलाप बढ़ा तो आरोपी ने मार्च २०१८ में जयपुर स्थित दोस्त के कमरे पर ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया। तथा अचेतावस्था में उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील फोटों व वीडियो बना लिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फुटेज वायरल करने की धमकी देकर युवती से हजारों रुपए ऐंठ लिए। विरोध करने पर आरोपी तेजाब डालकर युवती का चेहरा जलाने की धमकी देता। इस बीच परिवार वालों ने दो बार युवती की सगाई कर दी। लेकिन आरोपी अतुल उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर अश्लील फुटेज को अपलोड कर दी। जिससे पीडि़ता की दो बार सगाई टूट गई। कुछ दिन पहले आरोपी ने फोन पर एसिड अटैक की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
दहेज लोभी पति को भेजा जेल
हिण्डौनसिटी. दहेज के लिए पत्नी को प्रताडि़त कर घर से निकाल देने के मामले में सदर थाना पुलिस ने बुधवार रात आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरूवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
थानाप्रभारी रामवीरसिंह ने बताया कि आरोपी गंगापुरसिटी की सपेरा बस्ती निवासी सद्दाम खान है। जिसके खिलाफ ४ मई को उसकी पत्नी गद्दीपुरा निवासी कातून बेगम ने दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानलेवा हमले की आरोपी महिला गिरफ्तार
हिण्डौनसिटी. सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
एएसआई विजय बहादुर ने बताया कि आरोपी घोंसला गांव निवासी चन्दादेवी खटीक है। जिसने परिजनों के साथ मिलकर २३ मार्च को पडौसी महिला सोनम खटीक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी महिला को पुलिस ने बीती रात उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस इससे पहले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

Published on:
16 May 2019 06:56 pm