
हिण्डौनसिटी.
बम्पर सावे से लौटते लोगों से सड़कों पर वाहनों की रेलमपेल रही। शहर के सभी मार्गों पर वाहनों का दबाव बढऩे से दिन में कई बार जाम लग गया। जाम केे दौरान वाहनों की कतार के बीच शव की अंत्येष्टि के लिए जा रहा शव यात्रा वाहन भी फंस गया।
सुबह से ही शहर के बयाना मार्ग, करौली मार्ग व स्टेशन रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया। महवा की ओर अधिक वाहन आने से वाहनों की कतार की सी स्थिति बनी रही। इस बीच बयाना मार्ग से स्टेशन रोड की तरफ यातायात की निकासी के दौरान वाहनों के आड़े-तिरछे फंसने से जाम लग गया।
स्टेशन रोड महवा की ओर से आने वाले वाहनों की नई मण्डी से आगे तक कतार लग गई। इस बीच मण्डी क्षेत्र से करौली रोडशमशान जा रही शव यात्रा भी जाम में फंस गई। शोक संतप्त परिजन शव वाहन मेंं शव को लेकर करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। बाद में यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा बयाना मोड़ पर फंसे वाहनों को निकालने के बाद यातायात सुचारू हो सका। दोपहर में भी जाम के हालात रहे।
धूमधाम से मनाया गोरक्षनाथ प्रकट महोत्सव
हिण्डौनसिटी. यहां मण्डावरा रोड स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में सोमवार को गुरु गोरक्षनाथ प्रकट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हिण्डौनसिटी तहसील अध्यक्ष गोपाललाल योगी ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्था नाथ ?थ समाज के काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए।इस मौके पर भगवान श्री गुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना के साथ गोरक्षनाथजी की महाआरती की गई।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री बाबूलाल योगी, हिण्डौन युवा संगठन जिलाध्यक्ष रघुवीर योगी, मदनलाल, बनेसिंह, तस्वीर सिंह, बोना पहलवान, काडूनाथ ढिंढौरा, जगन सियाराम पीपलहेड़ा, मोहन पुजारी, बाबूलाल योगी, बाबूलाल योगी, हिण्डौन युवा संगठन जिलाध्यक्ष रघुवीर योगी, मदनलाल, बनेसिंह, तस्वीर सिंह, बोना पहलवान, काडूनाथ ढिंढौरा, जगन सियाराम पीपलहेड़ा, मोहन पुजारी, हिण्डौन युवा संगठन जिलाध्यक्ष रघुवीर योगी, मदनलाल, बनेसिंह, तस्वीर सिंह, बोना पहलवान, काडूनाथ ढिंढौरा, जगन सियाराम पीपलहेड़ा, मोहन पुजारी आदि उपस्थित थे।