करौली

राजस्थान के हिण्डौन में 200 फीट गहरे कुए में ट्रेक्टर सहित गिरा चालक

www.patrika.com/rajasthan-news/ खेत में घास से ढका कुआ नहीं आया नजर, जुताई करते समय हुआ हादसा,मौके पर ही हो गई मृत्यु
2 min read
Oct 02, 2018
hindaun karauli news
राजस्थान के हिण्डौन में 200 फीट गहरे कुए में ट्रेक्टर सहित गिरा चालक

हिण्डौनसिटी. करौली रोड पर खेड़ा गांव स्थित सौरभ कॉलेज के सामने एक खेत में जुताई करते समय मंगलवार सुबह एक ट्रेक्टर चालक समेत सूखे कुएं में गिर गया। खेत में भूमि के समतल बने करीब २०० फीट गहरे कुएं में गिरने से चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। तथा ट्रेक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को को कुएं से बाहर निकाला। राजकीय चिकित्सालय के मेडिक़ल ज्यूरिस्ट ने मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दो हाइड्रोलिक के्रनों की मदद से टे्रक्टर को कुएं से बाहर निकाला जा सका। मृतक अतरसिंह जाट(50) पुत्र भीमसिंह जाट है। मामले में मृतक के भतीजे डॉ. बृजेश चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।


एएसआई विजयसिंह छोंकर ने बताया कि सुबह करीब सवा सात बजे अतरसिंह सौरभ कॉलेज के सामने स्थित हिण्डौन निवासी कैलाश महाजन के खेत में जुताई कर रहा था। खेत के एक हिस्से में भूमि समतल कुआ स्थित था। जिसके आसपास करीब चार से पांच फीट लम्बी घास उग रही थी। घास के कारण अतरसिंह को कुआं दिखाई नहीं दिया। इससे वह ट्रेक्टर समेत कुएं में गिर गया। इस कारण उसकी मृत्यु हो गई। तेज आवाज सुनकर जुटे लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. श्याम सिंघल ने मौके पर ही पोस्टमार्टम किया । बाद में पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
घटना स्थल के सडक़ किनारे होने के कारण मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। तथा करौली रोड पर वाहनों का जमावड़ा लगने से जाम की स्थिति बन गई। इधर घटना के बाद मृतक के परिवार समेत समूचे गांव में शोक छा गया। घटना के सुबह के समय होने से गांव में चूल्हे भी नहीं जले।
दर्पण का लिया सहारा
कुए की गहराई 200 फीट से अधिक होने व उसमें ट्रेक्टर पड़ा होने के कारण पुलिस व ग्रामीणों को शव निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दर्पण मंगाकर गहरे कुएं में सूर्य की रोशनी के जरिए उजाला किया। इसके बाद शव को बाहर निकाला जा सका।

Published on:
02 Oct 2018 11:04 pm