करौली

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, 20 दिन की बेटी व पति घायल

www.patrika.com/rajasthan-news/दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर हुआ फरार
less than 1 minute read
Feb 04, 2019
hindaun karauli news
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, 20 दिन की बेटी व पति घायल

हिण्डौनसिटी. स्टेशन रोड पर नई मंडी पेट्रोल पम्प के पास रविवार को ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा 20 दिन की बेटी और उसका पति घायल हो गए। दुघर्टना के बाद बेरहम चालक ट्रक को भगा कर ले गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका मूलत: कोटरा ढ़हर व हाल रेलवे स्टेशन के समीप टीआरडी कॉलोनी निवासी हेमंत कुमारी (25) पत्नी सुरेशचंद जाटव है।


पुलिस के अनुसार करीब20 दिन पूर्व हेमंत ने एक बच्ची को जन्म दिया था। जिसकी तबियत बिगडऩे पर वह अपने पति सुरेश के साथ बेटी को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लेकर आई थी। चिकित्सकीय परामर्श के बाद दंपत्ती अपनी 20 दिन की बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में नई मंडी पेट्रोल पम्प के पास महवा की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेश व उसकी बेटी करीब 10 फीट दूर उछट कर जा गिरे। जबकि हेमंत कुमारी सडक़ के बीच गिर गई। जिससे ट्रक का पहिया उसे कुचलते हुए निकल गया।


दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को रोकने के बजाए भगा कर ले गया। सडक़ पर महिला का शव पड़ा होने से जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल पिता-पुत्री व महिला के शव को चिकित्सालय पहुंचाया। मामले में मृतका के पति ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Published on:
04 Feb 2019 06:12 pm