करौली

लकी ड्रॉ में चयन का झांसा दे जयपुर की महिला से ठगे छह हजार

-ऑनलाईन शापिंग ड्रॉ में चयन का दिया झांसा, प्राथमिकी दर्ज
less than 1 minute read
Mar 04, 2019
hindaun karauli news
लकी ड्रॉ में चयन का झांसा दे जयपुर की महिला से ठगे छह हजार

हिण्डौनसिटी. ऑनलाईन शापिंग कम्पनी अमेजन के लकी ड्रॉ में देशभर के पांच विजेताओं में चयन होने का झंासा देकर एक महिला से छह हजार रुपए की ठगी करने का मामला सोमवार को कोतवाली थाने में दर्ज किया गया।


पुलिस के अनुसार जयपुर के गांधीनगर निवासी निम्मी गुप्ता ने बताया कि दो मार्च को अपराह्न करीब तीन बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को अमेजन कम्पनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि कंपनी द्वारा निकाले गए लकी ड्रॉ आपके मोबाइल नम्बर को देशभर के टॉप फाईव में चुना गया है। आरोपी ने उसे ईनाम के बतौर एक एलईडी टीवी और स्मार्ट फोन देने का झंासा दिया।

इसके एवज में छह हजार रुपए रजिस्ट्रेशन के रूप में जमा कराने की बात कही। झांसे मे आई पीडि़ता ने अमेजन इन पेटीएम पैमेंट बैंक लि. के जरिए आरोपी द्वारा बताए बैंक खाते में छह हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद पीडिता ने उसी नंबर पर फोन किया तो नंबर बंद मिला। ठगी का अहसास होने पर पीडि़ता ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Published on:
04 Mar 2019 11:23 pm