करौली

नहीं मानेंगे बैंसला का निजी फैंसला, गुर्जर करेंगे कांग्रेस संकल्प रैली का स्वागत

www.patrika.com/rajasthan-news/ बहकावे में न आएं युवा गुर्जर, शिव कॉलोनी में हुई गुर्जर समाज की बैठक
2 min read
Sep 09, 2018
hindaun karauli news
नहीं मानेंगे बैंसला का निजी फैंसला, गुर्जर करेंगे कांग्रेस संकल्प रैली का स्वागत

हिण्डौनसिटी. अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा की बैठक रविवार रात आठ बजे शिव कॉलोनी में प्रदेशाध्यक्ष गोपेन्द्र पावटा की अध्यक्षता में हुई। इसमें गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी बैंसला द्वारा कांग्रेस की संकल्प रैली के विरोध को उनका निजी फैंसला बताया। गुर्जर युवाओं ने संकल्प रैली का स्वागत करते हुए चुनाव में कांग्रेस का साथ देने की बात कही।
करीब एक घंटे तक चली बैठक में गुर्जर युवाओं ने कहा कि आरक्षण मुद्दे पर पूरा गुर्जर समाज एकमत है, लेकिन कर्नल द्वारा कांग्रेस की संकल्प रैली का विरोध करना गलत है। इससे युवा गुर्जर समाज नाराज है। युवाओं ने बताया कि सोमवार को भारत बंद के तहत हिण्डौन में आयोजित रैली व मंगलवार को करौली में संकल्प रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इस दौरान राकेश खटाना, कन्हैयालाल, मनोज गुर्जर, अमृत फौजी, जिलेसिंह तिघरिया, बलराम गुर्जर आदि मौजूद थे।

बहकावे में न आएं युवा गुर्जर-
इसी प्रकार किशननगर स्थित चामुंडा देवी मंदिर परिसर में गुर्जर युवाओं की बैठक युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र महासचिव विष्णु बैसला की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आरक्षण संघर्ष समिति व कर्नल बैसला के फैसले को निजी बताते हुए संकल्प रैली का स्वागत करने का निर्णय लिया गया।

महासचिव विष्णु बैंसला ने कहा कि कुछ महत्वाकांक्षी लोग समाज को गुमराह कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं। लेकिन अब युवा गुर्जर बहकावे में नहीं आएगा।

पार्षद के परिवार पर हमला
डीएसपी व एसडीओ से कार्रवाई की मांग
हिण्डौनसिटी. नगरपरिषद में वार्ड ३९ के पार्षद अविनाश जाटव व उनके परिवार पर कुछ लोगों ने गत दिवस हमला कर दिया। मामले में पार्षद ने डीएसपी जयसिंह नाथावत व एसडीओ सुरेशचंद बुनकर को ज्ञापन सौंप आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जाटव बस्ती निवासी पार्षद अविनाश ने बताया कि आरोपी जगमोहन, धर्मसिंह, गोपाल जाटव जाटव बस्ती के चेताकापुरा में अवैध रुप से शराब बेचते हैं। इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने पीडि़त व उसके परिवार पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। मामले में कोतवाली पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई

Published on:
09 Sept 2018 11:11 pm