करौली

सरकार से ऊबी जनता भाजपा को सिखाएगी चुनाव में सबक

www.patrika.com/rajasthan-news/ कांग्रेस सेवादल की बैठक में बोले वक्ता
2 min read
Sep 23, 2018
hindaun karauli news
सरकार से ऊबी जनता भाजपा को सिखाएगी चुनाव में सबक

हिण्डौनसिटी. कांग्रेस सेवादल कांग्रेस की बैठक रविवार को धाकड़ धर्मशाला में अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक रामभरोसी सैनी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भरोसीलाल जाटव ने कहा कि भाजपा की बसुंधरा सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में आमजन पर अत्याचार बढ़े हैं।

सरकार कमर तोड़ती महंगाई पर अंकुश लगाने मे असफल रही। नेताओं के साथ अधिकारियों ने भी जमकर भ्रष्टाचार किया। लेकिन आगामी चुनाव में किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर व महिलाओं समेत हरेक वर्ग कांग्रेस के हाथ मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि अनुशासन का पर्याय सेवादल कांग्रेस की जान है इसका गौरवशाली इतिहास कार्यकर्ताओं को सेवाभाव की प्रेरणा देता है।


जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महिला मुख्यमंत्री के राज में भाजपा की ही महिला विधायक सुरक्षित नहीं है। सरकार के लिए इससे बडी शर्म की बात और क्या होगी। सेवादल के जिला मुख्य संगठक योगेंद्र मावई ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चल रहे हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम के जरिए सेवादल कार्यकर्ता लोगों को सरकार की करतूतों को बताएंगे।

बैठक में सेवादल के प्रदेश संगठक कन्हैयालाल शर्मा, सवाई माधोपुर के प्रभारी कमलेश शर्मा, करौली प्रभारी आरती मीणा, नगर परिषद उपसभापति नफीस अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुर्जर, पार्षद गोपेंद्र पावटा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उद्योसिंह, महामंत्री पुरूषोत्तम बंशीवाल, युवा कांग्रेस के एजाज अहमद, शिवसिंह सेजवाल, महेंद्र सैनी, रमाकांत पंडा ने विचार व्यक्त किए। इससे पहले ध्वज वंदन किया गया। संचालक किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भगतसिंह डागुर ने किया। इस दौरान मुकीम काजी, दिनेश जांगिड, राजेश गुर्जर, वीर सिंह गुर्जर, रणवीर मावई, बृजेश जाटव, मजीद मलिक, अशोक कुमार सैनी, रघुराज मीणा, प्रदीप सिंह बेनीवाल, सागर मावई, वसीम काजी,शब्बीर खान आदि मौजूद थे।

शिक्षक सम्मेलन 28 से
हिण्डौनसिटी. राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडक़र) का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन खरेटा रोड पर बारोलिया मैरिज होम में 28 सितम्बर को सुबह 11 बजे शुरु होगा।
ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार जगरिया ने बताया कि सम्मेलन में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के प्रोफेसर गंगासहाय मीणा मुख्य अतिथि होंगे। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरिराम मीणा द्वारा अध्यक्षता की जाएगी। अतिरक्त जिला शिक्षा अधिकारी तारांचद जाटव व अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद जाटव विशिष्ट अतिथि के रुप मे मौजूद रहेंगे।

Updated on:
23 Sept 2018 11:07 pm
Published on:
23 Sept 2018 11:07 pm