करौली

भाभी को तलाश करने गए युवकों के साथ ऐसा हुआ…

दो युवकों को लाठियों से पीटाघायलों को कराया राजकीय अस्पताल में भर्ती
2 min read
Jun 22, 2018
karauli hindaun news
हिण्डौनसिटी. राजकीय अस्पताल में भर्ती घायल मुफीद व हनीफ।

हिण्डौनसिटी. घर से लापता हुई भाभी को तलाश करने हिण्डौन सिटी से सूरौठ पहुंचे दो युवकों की कुछ लोगों ने लाठियों से पिटाई कर डाली। इससे दोनों घायल हो गए। यह घटना हिण्डौनसिटी निवासी मुफीद और हनीफ के साथ हुई।

युवकों को घायल अवस्था में हिण्डौनसिटी के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चित्सिालय पहुंचकर भर्ती घायलों के पर्चा बयान दर्ज किए हैं। हिण्डौन सिटी के चौपड़ा कुआ निवासी मुफीद (30) एवं हनीफ (35) ने बताया कि उनके चाचा के पुत्र मुबरिक की पत्नी सोनम गुरुवार को दोपहर घर से अचानक लापता हो गई। सोनम की तलाश में वे दोनों सोनम के नाना-मामाओं के घर सूरौठ पहुंचे।

आरोप है कि उनके वहां पहुंचने पर उन्हें देखते ही सूरौठ निवासी रमजानी, कल्ला, अकबर आदि ने लाठियों से उन पर हमला कर दिया। दोनों की इतनी पिटाई की कि वे पिटाई से घायल हो गए।
इसके बाद परिजनों ने मुफीद व हनीफ को घायल अवस्था में राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी कर पर्चा बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दुर्घटना में दो भाई घायल, जयपुर रैफर
हिण्डौनसिटी. उपखण्ड क्षेत्र के सूरौठ कस्बा निवासी दो सगे भाई सडक़ दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को घायलों को हिण्डौन सिटी के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। दोनों की हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर के लिए रैफर कर दिया।

राजकीय अस्पताल के मेडीकल ज्यूरिस्ट डॉ. डीसी कोली ने बताया कि सूरौठ निवासी राम (25) और लखन (23) पुत्रान मानसिंह को गुरुवार की रात घायल अवस्था में राजकीय अस्पताल लाया गया। इस दौरान परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि दोनों भाई सडक़ दुर्घटना में घायल हो गए हैं। इसी प्रकार क्यारदाखुर्द निवासी अशोक का पांच वर्षीय पुत्र शिवकुमार गिर जाने से घायल हो गया, उसे भी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Published on:
22 Jun 2018 06:04 pm