करौली

युवक के हत्यारों का नहीं चला पता, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

Patrika Hindi News (@PatrikaNews) · Twitter
less than 1 minute read
Oct 18, 2018
hindi news karauli
युवक के हत्यारों का नहीं चला पता, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा


करौली. स्थानीय सदर थाना क्षेत्र के घर से लापता युवक की बंदूक की गोली मार हत्या करने के आरोपियों का पुलिस को पता गुरुवार को भी नहीं चला है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। लेकिन आरोपियो का पता नहीं चला है। पुलिस उपअधीक्षक संपतराम ने बताया कि सदर , कोतवाली तथा अन्य थानों की टीम आरोपियों की तलाश में रवाना की गई है।
क्या है मामला
करौली की सदर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरजनपुर गांव निवासी रामकेश (30) पुत्र रामकुमार गुर्जर सुबह दस बजे मोटरसाइकिल से घर से रवाना हुआ, घर के लोगों ने उसे तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि किसी ने मृतक की मां को सूचना दी कि एक युवक का शव कैलादेवी मोड के रामपुर पुल के पास पड़ा है। जिस पर परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त परिजनों ने की। पुलिस उपअधीक्षक संपतराम ने बताया कि युवक की गोली मार कर हत्या करने की बात भी सामने आ रही है।
मोटरसाइकिल लौटाई
जानकारी के अनुसार मृतक युवक घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था, लेकिन उसने अपनी बाइक किसी परिचित के माध्यम से घर पहुंचा दी। इसके बाद से वह लापता हो गया। जिसका शव पुलिस ने बरामद किया है।
पोस्टमार्टम कर शव सौंपा
अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई रामासिंह गुर्जर ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच करौली सदर थाना पुलिस कर रही है। उल्लेखनीय है कि युवक का शव बुधवार शाम कैलादेवी के निकट रामपुर मोड से पुलिस ने बरामद किया। रात होने की वजह से पुलिस पोस्टमार्टम नहीं करा पाई। इसके अलावा परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम की बात कही. अब पुलिस ने समाझाकर पोस्टमार्टम करा दिया है।

Published on:
18 Oct 2018 01:35 pm