करौली

ज्यूस विक्रेता की हत्या का प्रयास करने और मारने की धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर जीतू गुर्जर काट रहा अब जेल

https://patrika.com/karauli-news/
2 min read
Jul 24, 2018
news murder
अपराधी

हिण्डौनसिटी.
बजरिया क्षेत्र में एक ज्यूस विक्रेता की हत्या के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिमांड पर चल रहे हिस्ट्रीशीटर बनकी गांव निवासी जीतू गुर्जर को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाप्रभारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि पुलिस ने २० जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार किया था। जो तीन दिन के रिमांड पर चल रहा था।

इधर, खाईवाली करते एक गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते एक युवक को गिरफ्तार कर एक हजार १० रुपए जब्त किए । पुलिस के अनुसार खेड़ा गांव निवासी ऊंकारलाल गौड़ गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास पर्चियों पर नम्बर लिख कर सट्टे की खाईवाली कर रहा था।

नशे में वाहन चलाते तीन गिरफ्तार
श्रीमहावीरजी में स्थानीय थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नशे में वाहन चलाते तीन जनों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान नगला मीणा निवासी विवेक मीणा एवं अटल मीणा एवं वहीं के लोहेड़े राम मीणा को नशे में वाहन चलाते गिरफ्तार किया।

मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम में लापरवाही पर एएनएम को किया एपीओ
टोडाभीम ब्लॉक सीएमएचओ देवीसहाय मीना ने राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करीरी गाजीपुर में कार्यरत एएनएम शकुंतला रावत को एपीओ कर दिया है। केंद्र से लम्बे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने एवं ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण कार्य में लापरवाही के कारण एएनएम को एपीओ किया है। वहीं सीएमएचओ कार्यालय करौली में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं।

कटौती बनी परेशानी
सूरौठ. क्षेत्र के गांवों में बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बाईजट्ट गांव निवासी शेरसिंह व जीवाराम ने बताया कि बीते तीन दिन से लगातार बिजली कटौती होने से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। ऐसा ही हाल धुरसी, विजयपुरा, रीझवास व पाली समेत अन्य गांवों में है। जहां निगम की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। इधर कनिष्ठ अभियंता विक्रम मीणा ने बताया कि विजयपुरा जीएसएस पर तकनीकी खामी के चलते ३३ केवी सप्लाई बाधित हो रही है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
(पत्रिका संवाददाता)
....

Published on:
24 Jul 2018 05:03 pm