करौली

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया पेट्रोल पम्प पर प्रदर्शन

In protest against inflation, Congressmen demonstrated at the petrol pumpमहू में देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

less than 1 minute read
Jul 15, 2021
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया पेट्रोल पम्प पर प्रदर्शन


हिण्डौनसिटी.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महू कस्बे में पुलिस चौकी के सामने पेट्रोल पम्प पर गुरुवार को देहात ब्लॉक कांग्रेस की ओर से पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
ब्लॉक प्रवक्ता प्रमोद तिवारी ने बताया कि धरने को संबोधित करते हुए हिण्डौन देहात ब्लॉक के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें सस्ती होने के बावजूद डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस दाम दिनों दिन बढ़ा रही हैं। पूर्व उपसभापति नफीस अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भगत सिंह डागुर ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से महिला, युवा, किसान व मजदूर सभी त्रस्त हैं। धरने को विष्णु ढिंढोरा, रविन्द्र बेनीवाल, समय सिंह फौजी,बृजेश भारद्वाज, शिव सिंह सेजवाल,कप्तान सिंह चौधरी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर रामहरि खेड़ली, पुष्पेंद्र गारूवाल, कमल सिंह,सुरेंद्र बांसरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on:
15 Jul 2021 11:41 pm
Also Read
View All