30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railways: हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज तैयार, एस्केलेटर-लिफ्ट से आवागमन होगा आसान

Amrit Bharat Railway Station Scheme: अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे पुनर्विकास कार्य से हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है।

2 min read
Google source verification
Hindaun City Railway Station

हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन पर बना 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज। फोटो: पत्रिका

Hindaun City Railway Station: हिण्डौनसिटी। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे पुनर्विकास कार्य से हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। ब्रिटिशकाल के चोला को उतार कर रेलवे स्टेशन को स्थानीय स्थापत्य परम्परा और शैली से संवारा जा रहा है। इसके तहत रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास फुट ओवरब्रिज बनाया गया है। 12 मीटर चौड़ाई के फुट ओवरब्रिज की खास बात यह है इसकेे लिए यात्रियों को भारी भरकम लगेज को साथ लेकर सीढ़ियां भी नहीं चढ़नी पड़ेगी।

फुट ओवरब्रिज के दोनों ओर सीढ़ियों के साथ एस्केलेटर और उच्च क्षमता लिफ्ट से यात्री एक से दूसरी तरफ सुगम आवागमन कर सकेंगे। इन दिनों रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में है। रेलवे प्रशासन ने कार्यकारी एजेंसी को करीब ढाई वर्ष से चल रहे पुनर्विकास के काम को दो माह में पूरा करने का समय दिया है। अंतिम दौर में कार्य होने से इस फुट ओवरब्रिज की यात्रियों के लिए जल्द सौगात मिलने की उम्मीद है।

दरअसल अमृत भारत योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों के साथ रेलवे मंत्रालय के अधिक यात्री भार वाले रेलवे स्टेशनों पर 12 मीटर चौड़े ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे फुट ओवरब्रिज के लिए बीते वर्ष मार्च माह में रेलवे ट्रैक के ऊपर गर्डर डालने के बाद कार्य में तेजी आई।

वर्तमान में फुट ओवरब्रिज के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्लेटफार्म दो पर फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों के साथ एक्सेलेटर की लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार हो गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार फुट ओवरब्रिज पर प्लेटफार्म क्रमांक एक व दो सीढ़ियों के सामान्तर एस्केलेटर लगाए जाएंगे। साथ ही सकूलेटिंग एरिया में सीढ़ियां उतारने से यात्री सीधे वाहन पार्किंग पर पहुंच सकेंगे। वहीं, एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए दोनों पर एक एक लिफ्ट लगेगी। रेलवे स्टेशन पर एक और फुटओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। ऐसे में दोहरे ओवर ब्रिज से यात्रियों को आगामन में सहुलियत बढ़ेगी।

ओवरब्रिज पर खुलेंगी स्टॉल

रेलवे सूत्रों के अनुसार 12 मीटर यानी करीब 40 फीट चौड़े ओवर एफओबी पर यात्री सुविधाओं कर कियोस्क खुलेंगी। जिसने यात्री एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के दौरान सफर में जरुरत की खरीदारी कर सकेंगे। इसके अलावा एफओबी को बाहर व भीतर से राजस्थानी स्थापत्य सजाया जाएगा। एफओबी का निर्माण रेलवे की गतिशक्ति यूनिट के अधीन नोएडा की गैल्विनो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी कार्य किया जा रहा है।

हर ओर नया कलेवर

करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से हुए पुनर्विकास कार्य से रेलवे स्टेशन नए कलेवर में नजर आने लगा है। मुख्यद्वार पर सेण्ड स्टोर की स्थानीय स्थापत्य की झलक है। वहीं प्रतीक्षालय, कक्षों और प्लेटफार्मों पर ग्रेनाइट की चमक है। कॉरीडोर में बोधिवृक्ष के नीचे ध्यान में लीन गौतम बुद्ध का सेण्ड स्टोन वॉल पैनल यात्रियों को मुग्ध कर मानो शांति का संदेश दे रहा है।

इनका कहना है

रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा एफओबी का कार्य अंतिम चरण में है। एस्केलेटर और लिफ्टों से लैस बड़े फुटओवर ब्रिज से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। एस्केलेटर की मशीनें आ गई हैं। जल्द की इंस्टॉलेशन किया जाएगा। पुनर्विकास के अन्य कार्य भी पूर्ण होने को हैं।
-वीरेंद्र सिंह, प्रबंधक, रेलवे स्टेशन हिण्डौनसिटी