6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरा ढाई वर्ष का बेटा, पीछे से बचाने कूदी मां, दोनों की मौत

Karauli well accident : करौली जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुरा में रविवार दोपहर घर के पिछवाड़े स्थित जमीन लेवल कुएं में एक ढाई वर्षीय बालक गिर गया। पास मौजूद उसकी मां बच्चों को बचाने के लिए कुए में कूद पड़ी। इससे डूबने से दोनों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

फोटो पत्रिका नेटवर्क

हिण्डौनसिटी (करौली) । नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुरा में रविवार दोपहर घर के पिछवाड़े स्थित जमीन लेवल कुएं में एक ढाई वर्षीय बालक गिर गया। पास मौजूद उसकी मां बच्चों को बचाने के लिए कुए में कूद पड़ी। इससे डूबने से दोनों की मौत हो गई। पास के घरों से महिला को कूदते देख एक जने ने परिजनों को सूचित किया।

ग्रामीणों की मदद मां-बेटे को बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित का दिया। मृतक गांव जगदीश पुरा निवासी खुशबू जाटव (25) पत्नी सूरज व उसका पुत्र वंश है। मामले में मृतका का चाचा जटवाड़ा गांव निवासी भरतलाल उर्फ भरतू ने मर्ग प्राथमिकी दर्ज कराई है।

परिजनों के अनुसार ससुर रामू व सासू के मजदूरी पर जाने के बाद दोपहर करीब एक बजे खुशबू अपने पुत्र वंश को लेकर घरेलू कार्य से घर के पीछे स्थित कुएं पर गई थी। इस दौरान निगाह चूकने पर बचाने बच्चा कुएं के पास पहुंच गया और गिर गया। यह देख वह भी कुएं में कूद गई।

पड़ोस के व्यक्ति की सूचना पर पति सूरज सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। साथ ही करीब 30 फीट गहरे कुएं से दोनों को बाहर निकाला। दोनों को अचेतावस्था में चिकित्सालय लेकर आए। सूचना पर सास-ससुर भी कार्यस्थल व जटवाड़ा से पीहर पक्ष के लोग जिला चिकित्सालय आ गए।

इस दौरान घटनाक्रम से अवगत हो मृतका के चाचा ने मर्ग प्राथमिकी देकर पोस्टमार्टम कर कार्रवाई कराई। गौरतलब है कि खुशबू के माता-पिता कर पूर्व में मृत्यु होने से उसकी व छोटी बहन का विवाह चाचा ने ही किया था।

कुछ घंटे पहले आई थी पीहर से

परिजनों ने बताया कि खुशबू चार दिन से पीहर जटवाड़ा में रह रही थी। रविवार को वह सुबह करीब 11 बजे ससुराल पहुंची थी। चाचा ने बताया कि वह खुद बाइक से मां व बेटे को सूरौठ तक छोड़ कर गया था। जबकि छोटी बहन पीहर में ही थी।