करौली

मतदान का बहिष्कार तीन घंटे गुजरे नहीं बनी बात

करौली जिले में नादौती के खूड़ा चैनपुर गांव में 10.00 बजे तक बहिष्कार जारी है। सड़क की मांग को लेकर कर रहे बहिष्कार। उप जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर करौली को घटनाक्रम से अवगत कराया ।
less than 1 minute read
May 06, 2019
karauli
घोड़ा चैनपुर गांव में मतदान नहीं करने से सूना बूथ


करौली जिले में नादौती के खूड़ा चैनपुर गांव में 10.00 बजे तक बहिष्कार जारी है। सड़क की मांग को लेकर कर रहे बहिष्कार। उप जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर करौली को घटनाक्रम से अवगत कराया । इस बीच ग्रामीणों से कलेक्टर शर्मा द्वारा गांव के मौजूदा लोगों से मतदान को लेकर समझाइश की। सड़क निर्माण का कार्य चुनाव बाद शीघ्र चालू कराने के लिए आश्वस्त किया। इसके बावजूद भी ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे और मतदान नहीं किया उप जिला कलेक्टर सहित सभी अधिकारी मौजूद है और ग्रामीणों से बार बार मतदान की अपील कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मतदान के बहिष्कार की उन्होंने पूर्व में ही चेतावनी दे दी थे, लेकिन प्रशासन ने फिर भी उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया।

इसके बावजूद भी ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे और मतदान नहीं किया उप जिला कलेक्टर सहित सभी अधिकारी मौजूद है और ग्रामीणों से बार बार मतदान की अपील कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मतदान के बहिष्कार की उन्होंने पूर्व में ही चेतावनी दे दी थे, लेकिन प्रशासन ने फिर भी उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया।

Updated on:
06 May 2019 10:48 am
Published on:
06 May 2019 10:48 am