करौली

करौली में इस स्थान से हुई पानी की निकासी तो लोगों ने ली राहत की सांस

करौली. जिला मुख्यालय पर करीब चार वर्ष पहले भारी बारिश के कारण तीन दरवाजा तालाब की टूटी पाल दुरुस्त तो नहीं हो सकी है,

less than 1 minute read
Aug 16, 2020
करौली में इस स्थान से हुई पानी की निकासी तो लोगों ने ली राहत की सांस

करौली. जिला मुख्यालय पर करीब चार वर्ष पहले भारी बारिश के कारण तीन दरवाजा तालाब की टूटी पाल दुरुस्त तो नहीं हो सकी है, लेकिन पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था से लोगों को कुछ राहत मिली है। दो दिन पहले तेज बारिश के कारण तीन दरवाजा क्षेत्र में पानी भर गया। घरों में पानी भरने और सड़क के दरिया बनने से इलाके के लोग परेशान हो उठे। आवागमन तक में परेशानी खड़ी हो गई। ऐसे में समस्या को लेकर क्षेत्र के निवासियों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।

समस्या की सूचना मिलने पर नगरपरिषद के सभापति राजाराम गुर्जर मौके पर पहुंचे और हाथोहाथ सड़क के नीचे से पाइप डलवाकर पानी निकासी कराकर समस्या का समाधान कराया। इस पर क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में आई तेज बारिश में तीन दरवाजा तालाब की पाल क्षतिग्रस्त हो गई थी, उस दौरान भी लोगों को काफी नुकसान के साथ परेशानी झेलनी पड़ी। इस बीच कई बार इलाके के बाशिंदों ने प्रशासन, नगरपरिषद को समस्या से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस बीच दो दिन पहले आई तेज बारिश में एक बार फिर पानी भरने से समस्या खड़ी हो गई थी। लोग पाल की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं।

Published on:
16 Aug 2020 10:24 pm
Also Read
View All