करौली

Rajasthan: युवक ने नहाने के लिए पुलिया से नदी में लगाई छलांग, डूबता देख भाग गए 2 दोस्त, मौत

डांडा गांव की नदी पर गंगापुर सिटी से चार दोस्त किराए से गाड़ी लेकर नहाने आए थे। लेकिन हादसा हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2025, 5:14 PM IST
gangapur
मौके की तस्वीर। फोटो— पत्रिका

Karauli News: सपोटरा। उपखण्ड क्षेत्र के एकट -निमोदा सड़क मार्ग पर डाडा नदी के समीप नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। नदी में डूबे युवक को गोताखोरों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया। जिसे हाडौती के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

थानाधिकारी धारासिंह मीणा ने बताया कि डांडा गांव की नदी पर गंगापुर सिटी से चार दोस्त किराए से गाड़ी लेकर नहाने आए थे। इस दौरान युवक रोहित (23) पुत्र मुनीराज मीणा निवासी बाढ रामसर तहसील तलावडा जिला सवाईमाधोपुर नहाने के लिए पुलिया से नदी में कूद गया था।

पानी मे डूबता देख साथ आए दो युवक गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर बचे एक युवक ने घटना की सूचना आसपास मौजूद लोगों को दी। जिस पर नदी की पुलिया पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

जिसके बाद गोताखोरों की मदद से पुलिया से शव निकाला गया। पुलिस ने शव को हाडौती के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Updated on:
23 May 2025, 5:14 PM IST
Published on: