24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली सरपंच आरक्षण सूची: जानिए आपकी ग्राम पंचायत में किस वर्ग का बनेगा सरपंच

Karauli Sarpanch Reservation Lottery List: करौली जिले में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सरपंच पद के आरक्षण की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है।
3 min read
Google source verification
Karauli Sarpanch Reservation Lottery

मंडरायल पंचायत समिति सभागार में आरक्षण लॉटरी की पर्ची निकलवाते, पर्ची दिखाते तथा मौजूद अधिकारी कर्मचारी और आमजन।

Karauli Sarpanch Reservation Lottery List: पंचायती राज चुनाव के तहत गुरुवार को करौली जिले की 11 पंचायत समितियों की कुल 309 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए लॉटरी निकाली गई। संबंधित उपखंड मुख्यालयों पर रिर्टनिंग अधिकारी की उपस्थिति में हुई लॉटरी प्रक्रिया के साथ ही ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है।

आरक्षण निर्धारण के बाद अब गांवों में चुनावी समीकरण भी बदलने लगे हैं और संभावित दावेदार अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटेंगे। लॉटरी के बाद किस ग्राम पंचायत में कौनसा आरक्षण रहेगा, यह तय होने से लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों के सामने अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षित सीटों पर संबंधित वर्ग के संभावित उम्मीदवार सक्रिय होंगे, जबकि अनारक्षित सीटों पर विभिन्न वर्गों के दावेदारों के बीच मुकाबले की जमीन तैयार होगी।

आरक्षण तय होने के साथ ही गांवों में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हुआ है। ग्राम पंचायतों के आरक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के स्थानीय पदाधिकारी भी अब पंचायतवार समीकरणों को देखेंगे। पिछले चुनावों में सक्रिय रहे दावेदारों के साथ नए चेहरे भी आरक्षण के अनुसार अपनी संभावनाएं तलाशेंगे। वहीं, कई पंचायतों में आरक्षण बदलने से पहले से तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों को रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है।

करौली पंचायत समिति: कुल ग्राम पंचायत- 25

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
अनुसूचित जाति महिलामहूं, मांची
अनुसूचित जनजाति महिलाजुंगीनपुरा, बिरवास
अनुसूचित जनजातिसौरया, कीरतपुरा, सैंगरपुरा
अनुसूचित जातिगुनेसरा, अकोलपुरा, गुड़ला
अन्य पिछड़ा वर्ग महिलागुर्जा
अन्य पिछड़ा वर्गरुदौड़
अनारक्षित महिलाराजपुर, रोंडकला, ससेड़ी, गुनेसरी, हरनगर, सायपुर, रामपुर
अनारक्षितखूबनगर, रघुवंशी, बरखेड़ा, तुलसीपुरा, कोंडर, परीता

मासलपुर पंचायत समिति

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
अनुसूचित जाति महिलामण्डाखेड़ा, खूण्डरी, रतियापुरा
अनुसूचित जनजाति महिलानरायना, ऊंचागांव
अनुसूचित जनजातिखेड़ा, पिपरानी
अनुसूचित जातिमदनपुर, रूंधपुरा, बिनेगा
अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाकोटा छाबर
अन्य पिछड़ा वर्गडुकावली, सीलौती
अनारक्षित महिलाताली, डांडा, कंचनपुर, लैदोरकला, खूंडा, गढ़मंडोरा, चैनपुर
अनारक्षितमासलपुर, खेडिया, जमूरा, फतेहपुर, गुबरेड़ा, भावली

हिंडौन पंचायत समिति

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
अनुसूचित जाति महिलागोपीपुर, पट्टीनारायणपुर, मुकन्दपुरा, अटकोली, फुलवाड़ा
अनुसूचित जनजाति महिलाकोई नहीं
अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाकोई नहीं
अनुसूचित जातिचमरपुरा, बाजनाकुर्द, पीपलखेड़ा, सिकरौदामीना, बनकी, मण्डावरा
अनुसूचित जनजातिश्यामपुर मुंडरी
अन्य पिछड़ा वर्गखरेलीगुर्जर
अनारक्षित महिलाकसाने का नंगला, चंदीला, कैलाश नगर, पाली, बाढ़ करसौली, क्यारदाखुर्द, लहचौड़ा, झोरड़ा
अनारक्षितरेवई, महू इब्राहिमपुर, महूखास, बाजना कलां, घोंसला, तिघरिया

श्रीमहावीरजी पंचायत समिति

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
अनुसूचित जाति महिलाकजानीपुर, कटकड़, टोडूपुरा
अनुसूचित जनजाति महिलाढहरा, जहानाबाद
अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाकोई नहीं
अनुसूचित जातिअकबरपुर, जमालपुर, कांचरौली
अनुसूचित जनजातिगांवडा मीना, कोटराढहर, पालनपुर
अन्य पिछड़ा वर्गखेड़ा
अनारक्षित महिलाअलीपुरा, बरगमा, गांवडी, गुनसार, इरनिया, पटोंदा, सनेट
अनारक्षितकोटरी, चांदनगांव, दानालपुर, श्रीमहावीरजी, नंगला मीना

शेरपुर-सूरौठ पंचायत समिति

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
अनुसूचित जाति महिलाधंधावली, राराशाहपुर, नांगलदुगसी, ढिंढोरा
अनुसूचित जनजाति महिलाभंगो
अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाकोई नहीं
अनुसूचित जातिएकोरासी, खानवाड़ा, जटनंगला, खेडीहेवत, जटवाड़ा
अनुसूचित जनजातिबझेड़ा
अन्य पिछड़ा वर्गमोठियापुरा
अनारक्षित महिलामिल्कीपुरा, कोटवास, खीपकापुरा, बाईजट्ट, भुकरावली, शेरपुर, खरैटा
अनारक्षितविजयपुरा, करसौली, हुक्मीखेड़ा, चिनायटा, सोमलारात्रा, जगर

टोडाभीम पंचायत समिति

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
अनुसूचित जनजाति ओपनमेरेडा, जौल, राजौर, सांकरवाड़ा
अनुसूचित जनजाति महिलाखिरखिड़ी, झाड़ीसा, मांचड़ी
अनुसूचित जाति-जनजाति ओपनभैंसा पट्टी, शहराकर
अनुसूचित जाति महिलाडोरावली, मेहंदीपुर
अन्य पिछड़ा वर्ग ओपनगोरड़ा
सामान्य महिलाअजीजपुर, खेड़ी
सामान्य ओपनमातासूला, भनकपुरा, करीरी, भजेड़ा, पदमपुरा, पाड़ला खालसा, मंड़ेरू, खोहरा, बौल, नांगललाट, मान्नौज

बालघाट पंचायत समिति

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
अनुसूचित जाति ओपनधवान, रानौली, भंडारी अंदरूनी
अनुसूचित जाति महिलापीलवा, लोहारखेड़ा, महास्वा
अनुसूचित जनजाति ओपनकंजौली, सिंघनिया, बदलेटा खुर्द
अनुसूचित जनजाति महिलाकुढावल, मोरड़ा, महमदपुर
अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाकोई नहीं
अन्य पिछड़ा वर्गनांगल शेरपुर
सामान्य महिलाबालघाट, कमालपुरा, लपावली, शेखपुरा, उरदैन
सामान्य ओपनभोपर, कटारा अजीज, किरवाड़ा, मुंडिया, निसूरा, पहाड़ी, देवलेन, जगदीशपुरा

नादौती पंचायत समिति

मंडरायल पंचायत समिति

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
अनुसूचित जाति महिलाकसेड, रोधई
अनुसूचित जनजाति महिलाचंदेलीपुरा, टोडा, औड, चंदेली
अनुसूचित जनजातिअमरापुर, डोंगरी, पांचोली, धांधूरेत
अनुसूचित जातिनानपुर, रानीपुरा, वाटदा
अन्य पिछड़ा वर्गकरणपुर
अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाकोई नहीं
अनारक्षित महिलादरगवां, बहादुरपुर, बुगडार, गुरदह, श्यामपुर, गढ़ी का गांव करणपुर बाला, नींदर, मोंगेपुरा
अनारक्षितधौरेटा, जखौदा, भांकरी, लांगरा, गढ़ी का गांव

सपोटरा पंचायत समिति

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
अनुसूचित जाति महिलाबगीदा, नैनिया की गुआड़ी, निमोदा
अनुसूचित जातिधूलवास, चौड़ागांव, दौलतपुरा, अमरगढ़
अनुसूचित जनजाति महिलाएकट, कालागुडा, बूकना, रानेटा
अनुसूचित जनजातिजीरोता, निशाना, पहाड़पुरा, जोड़ी
अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाकोई नहीं
अन्य पिछड़ा वर्गअमरबाड़
अनारक्षित महिलाऔडच, खेड़ला, गोठरा, बड़ौदा, लूलौज, हरिया का मन्दिर, सिमिर, निभैरा, परदमपुरा
अनारक्षितइनायती, जाखौदा, जोड़ली, नारौलीडांग, बाजना, हाड़ौती, नरौली

कुड़गांव पंचायत समिति

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
अनुसूचित जाति महिलामकनपुर, गोपालगढ़, मामचारी, कुडगांव
अनुसूचित जातिकरसाई, कोटा, महमदपुर, जटवाड़ी
अनुसूचित जनजाति महिलाबर्रिया, लोहर्रा, कैलादेवी
अनुसूचित जनजातिबीजलपुर, चैनपुर, मांच, डिकोली कला
अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाकोई नहीं
अन्य पिछड़ा वर्गबालोती
अनारक्षित महिलाकाछीपुरा, महोली, राजौर, सैमरदा, अतेवा, खोहरी, भरतून, डाबरा, कांचरौदा
अनारक्षितकाशीपुरा, पतरामपुरा, जहांगीरपुर, गैरई, लेदिया, सलेमपुर, मण्डावरा

बड़ी खबरें

View All

करौली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026