करौली

रातभर भजनों पर झूमे श्रोता

गुढ़ाचन्द्रजी. कस्बे के जय पैलेस में श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में सोमवार रात आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।
less than 1 minute read
Nov 14, 2018
karauli
रातभर भजनों पर झूमे श्रोता

गुढ़ाचन्द्रजी. कस्बे के जय पैलेस में श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में सोमवार रात आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। इस मौके पर भगवान श्याम की झांकी सजाई गई। गायक कलाकारों ने गणेश व मां सरस्वती वंदना के साथ भजनों की शुरुआत की। गायक प्रवेश शर्मा ने नैनन मै श्याम समायगो, मोह प्रेम के रोग लगायगो, श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम.. आदि भजनों की प्रस्तुति देकर रातभर समा बांधे रखा। इधर श्रोताओं ने भजनों पर ठुमके लगाए। रातभर बही भजनों की सरिता से माहौल धर्ममय हो गया। गायक राम -श्याम दोनों जुड़वे संग भाइयों ने बाबा थारा मंदिर में देखा एक नजारा.., प्यारा सजा दरबार मां भवानी आदि भजन प्रस्तुत किए। गायक अभिषेक नामा ने डिग्गी कल्याणजी के भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम सुबह चार बजे तक चला। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सुबह भगवान की आरती कर तथा भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत, दीपेन्द्र सिंह राजावत, कैलाश शर्मा, त्रिलोक जैमन, माधो सोनी, टीकम जैन, संदीप जैमनी, महेन्द्र बना, जति आमलीपुरा, मन्टू लाह्यपुरा, खुशवेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
(निज संवाददाता)

Published on:
14 Nov 2018 11:48 am