करौली

बाजार में सुकून के लिए व्यापारियों ने राह में डाल दी चेन

कपड़ा व्यापारियों ने रोका रास्ता, ट्रांसपोर्टस ने किया कोतवाली पर प्रदर्शन
less than 1 minute read
Apr 06, 2019
hindaun karauli news
बाजार में सुकून के लिए व्यापारियों ने राह में डाल दी चेन

हिण्डौनसिटी. अग्रसेन कपड़ा मार्केट में ट्रकों के आवाजाही को लेकर कपड़ा व्यापारियों व ट्रांसपोर्टस के बीच उपजा विवाद बढ़ता जा रहा है। कपड़ा व्यापारियों द्वारा चेन लगा कर रास्ता रोकने से नाराज हिण्डौन ट्रांसपोर्ट कम्पनी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को कोतवाली थाने पहुंच प्रदर्शन किया। तथा थानाप्रभारी रूपसिंह जाटव को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।
एसोसिएशन के उत्तमचंद जैन, अशोक कुमार ने बताया कि अग्रसेन क्लोथ मार्केट में विगत २० वर्षों से ट्रांसपोर्ट कार्य किया जाता है। लेकिन पांच अप्रेल को कपड़ा व्यापारियों ने रास्ते में चैन बांध कर ट्रकों का आवागमन रोक दिया। ट्रांसपोर्टस ने यातायात नियमों के अनुसार अवरुद्ध रास्ते के खुलवाने की मांग की है। इस दौरान राजकुमार गुप्ता, मुन्ना समेत कई ट्रांसपोर्ट कम्पनी संचालक मौजूद थे।

विवाह सम्मेलन अब 18 मई को होगा
-आमचुनाव के चलते बदली तिथि
हिण्डौनसिटी. ब्राह्मण समाज का समूहिक विवाह सम्मेलन 7मई के स्थान पर 18 मई को आयोजित होगा। शनिवार को ब्राह्मण धर्मशाला में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
महामंत्री मंजीत मुद्गल ने बताया कि अध्यक्ष वासुदेव शर्मा की अध्यक्षता मे हुई बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विवाह सम्मेलन की तिथि में बदलाव किया गया है। नई तिथि तय होने के बाद विवाह योग्य जोड़ों का पंजीयन30अपे्रल तक हो सकेगा। बैठक में ओमप्रकाश पाठक ,श्रीनिवास शांडिल्य सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Updated on:
06 Apr 2019 11:57 pm
Published on:
06 Apr 2019 11:57 pm