Monsoon Forecast: प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी हो चुकी है। जिसके कारण गर्मी और उमस का जोर बढ़ गया है। गुरुवार को ज्यादातर जिलों में उमस से लोग परेशान रहे। वहीं बारां व हनुमानगढ़ में मूसलाधार बरसात हुई।
जयपुर/पत्रिका. Monsoon Forecast: प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी हो चुकी है। जिसके कारण गर्मी और उमस का जोर बढ़ गया है। गुरुवार को ज्यादातर जिलों में उमस से लोग परेशान रहे। वहीं बारां व हनुमानगढ़ में मूसलाधार बरसात हुई। बीते 24 घंटे में बारां जिले के अटरू में 105, अन्ता में 67 मिमी बरसात हुई। जलवाड़ा के पास पार्वती नदी में उफान आ गया। इससे अंताना-बराना मार्ग बाधित हो गया। बरनी नदी व सुखार नदी में भी पानी आवक होने से करीब डेढ़ फीट पानी की चादर चल रही है। वहीं हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर भी मूसलाधार बारिश हुई। हनुमानगढ़ कलस्टर क्षेत्र में 54.5 मिमी बारिश हुई।
नया विक्षोभ तंत्र बनने से होगी बारिश में बढ़ोतरी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नया विक्षोभ तंत्र बनने के कारण आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन में प्रदेश के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर में वर्षा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 7 दिन इन 7 जिलों में होगी बारिश
13 जिलों में IMD का Yellow Alert
मौसम विभाग ने जयपुर, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, भरतपुर, बारां, अलवर और दौसा में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। कहीं-कहीं पर पर जल भराव हो सकता है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना लें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। जल भराव स्थान से दूर रहें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।