New CBC machine in district hospital, quality will increase in blood test
हिण्डौनसिटी.
जिला चिकित्सालय के लेबोरेट्री में रक्त कणिकाओं की जांच के लिए सरकार ने नई सीबीसी मशीन उपलब् ध कराई। मंगलवार को करौली से आए बायो इंजीनियर ने लेबोरेट्री में नई सीबीसी मशीन का इंस्टालेशन किया साथ ही रक्त के नमूनों की जांच की। करीब 5 लाख रुपए की कीमत की सीसीबी मशीन से रक्त कणिका जांच में गुणवत्ता में इजाफा होगा।
लेबोरेट्री प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया अभी तक चिकित्सालय में तीन पार्ट की सीबीसी मशीन से रक्त कणिकाओं की जांच हो रही थी। जिसमे तीन प्रकार की कणिकाओं की गणना हो पाती थी। अब पांच पार्ट की सीबीसी मशीन से रक्त की सभी पांच प्रकार की कणिकाओं की गणनात्मक जांच हो सकेगी।
बायो इंजीनियर अखिलेश शर्मा ने बताया कि 5-पार्ट की सीबीसी मशीन से रक्त की सीसीबी जांच 3-पार्ट मशीन की तुलना में गुणवत्ता पूर्ण होगी। इस दौरान एसएलटी बच्चू सिंह, अनिल शर्मा, अभिषेक भारद्वाज, विजेंद्र शर्मा, ब्रजसुंदर, गिरवर छिपी, योगेंद्र वर्मा कपिल देव शर्मा, विवेकानंद गुप्ता आदि आदि मौजूद रहे।
टोकने पर हुआ नाराज, झगड़े में दो सगे भाई घायल
हिण्डौनसिटी. समीप के गांव इरनिया में सोमवार रात बातचीत के दौरान टोकने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों को देर रात राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
चिकित्सालय में भर्ती राकेश ने बताया कि बीती शाम घर पर रिश्तेदार आया हुआ था। उसके बातचीत के दौरान आए कुटुम्बी युवक को टोक दिया। इससे नाराज हो उसने के छोटे भाई वीरसिंह की लाठियों से पिटाई कर दी। बचाव में आने पर आरोपी व उसके परिजनों ने उसे भी पीट कर घायल कर दिया। इस प्रकार टोडाभीम के कुढ़ावल की ढाणी में रुपयों को लेकर पुत्र ने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल पूरणमल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।