करौली. मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों को चमकाना शुरू कर दिया है।
करौली. मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों को चमकाना शुरू कर दिया है। आम तौर पर बदहाल रहने वाले सरकारी कार्यालय, क्षतिग्रस्त सड़कों की इस कवायद के चलते सूरत बदलने लगी है। मुख्यमंत्री दौरे के तहत 11 से 13 मई तक करौली में रहेंगी। इस कारण कलक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। रंग-रोगन करने के अलावा अस्त-व्यस्त कार्यालयों को व्यवस्थित करना शुरू किया है। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंताओं की विशेष टीम काम कर रही है। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग 11बी, कैलादेवी-करौली मार्ग के गड्डों को भरना अधिकारियों ने शुरू किया है। सर्किट हाउस के हालात सुधरने लगे हैं। सर्किट हाउस में रंग-रोगन के साथ एसी लगवाए जा रहे हैं।
शिकायतों का नहीं मिले मौका
अधिकारी कलक्ट्रेट से लेकर सर्किट हाउस, भंवर विलास तक के क्षेत्र की तस्वीर बदल रहे हैं। इस मार्ग से सीएम का काफिला निकलेगा। इस कारण किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं मिले। इस कारण व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है।