करौली

पदाधिकारियों ने किया सद्वबुद्धि यज्ञ, प्राचार्य ने कहा बाहरी लोग कर रहे गुमराह महाविद्यालय में जारी विवाद और गहराया

rajasthan patrika hindi news.com
2 min read
Feb 02, 2019
Officials did the Sadbhaviddhi Yagna, Principal said, "Outside people
पदाधिकारियों ने किया सद्वबुद्धि यज्ञ, प्राचार्य ने कहा बाहरी लोग कर रहे गुमराह महाविद्यालय में जारी विवाद और गहराया

करौली.स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रबंधन व छात्रसंघ पदाधिकारियों के बीच जारी विवाद और गहराया गया है। शनिवार को पदाधिकारियों ने कार्यवाहक प्राचार्य के लिए सद्वबुद्धि यज्ञ किया, वहीं कार्यवाहक प्राचार्य ने लिखित बयान जारी किया कि पदाधिकारियों को दूसरे लोग गुमराह कर रहे हैं। उल्लेखनीय है विधानसभा चुनाव से पहले महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के समय से छात्रसंघ के तीन पदाधिकारी व प्रबंधन के बीच विवाद चल रहा है। शुक्रवार को स्कूटी वितरण समारोह हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक लाखन सिंह मीना ने स्कूटियों का वितरण किया। इस कार्यक्रम में छात्रसंघ के उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव ने उनकी उपेक्षा का आरोप लगाकर महाविद्यालय के दरवाजे पर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यवाहक प्राचार्य पर मनमानी बरतने तथा छात्रसंघ अध्यक्ष को ही तवज्जों देने का आरोप लगाया। इधर शनिवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष लोकेन्द्र शर्मा, महासचिव शिवराम सिंह जादौन, संयुक्त सचिव अकलेश शर्मा तथा उनके समर्थकों ने कलक्ट्ररी सर्किल चौराहे पर सद्वबुद्धि यज्ञ किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल समाप्त कर दिया तथा विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नियमों के खिलाफ हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर बड़ा आन्दोलन किया जाएगा।
पदाधिकारियों के प्रति संवेदनशील है प्रबंधन
कार्यवाहक प्राचार्य लक्ष्मीचंद मीना ने बताया कि स्कूटी वितरण योजना के समारोह में सम्मानजक तरीके से पदाधिकारियों को मंच पर बुलाया था। इसके बाद भी कुछ प्रतिनिधियों ने विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रसंघ पदाधिकारियों को बाहर के लोग गुमराह करते हैं। इस कारण महाविद्यालय का माहौल भी खराब हो रहा है।

पदाधिकारियों ने किया सद्वबुद्धि यज्ञ, प्राचार्य ने कहा बाहरी लोग कर रहे गुमराह
महाविद्यालय में जारी विवाद और गहराया

Published on:
02 Feb 2019 09:44 pm