करौली

हरिकीर्तन से माहौल हुआ धर्ममय

नादौती. समीपवर्ती जगदीश धाम में कैमरी में अमावस्या पर आयोजित राम रसिया धार्मिक लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेडिया जल सिंह गवैया के निर्देशन में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रसिया गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
less than 1 minute read
Apr 06, 2019
karauli
नादौती के जगदीश धाम कैमरी में शुक्रवार को अमावस्या पर आयोजित रामरसिया लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते लोक भजन गायक।

नादौती. समीपवर्ती जगदीश धाम में कैमरी में अमावस्या पर आयोजित राम रसिया धार्मिक लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेडिया जल सिंह गवैया के निर्देशन में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रसिया गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में श्रोताओं ने लोक भजन गायकों का माला पहना कर खूब उत्साह वर्धन किया।
मेढेकापुरा की जल सिंह गवैया एण्ड पार्टी के कलाकारों ने रामबनवास की तू महलन में रहबारी वा कठिन भूमि है जंगल की, पग धरत कंकरी बूडेगी तेरी खाल उडेगी पैरन की....। नहीं पलंग गदेला जंगल में तू घास फूंस पै सोवेगी...। मनोहारी प्रस्तुति दी। डण्डकापुरा की वेदराम एण्ड पार्टी के कलाकारों ने राजा अनुरूद्ध का विवाह पर एक दिना की बात सुता को ऐसो सपनों आयो, बाई रात अनुरूद्ध बाके महलन में आयो...। मेघराम एण्ड पार्टी ने महाभारत पर महाभारत में होय लड़ाई अर्जुन करण लेडे दोऊ भाई, पारथ घबरायो, पड़ रहयो भुजा पर जोर पसीनो आयो रे....। ब्याह योग्य हो गई सुता भरतार के लिए, कोई हेरो ठोर ठिकानों मेरे ....। रेंडायल के शिव सिंह एण्ड पार्टी ने सती अनुसुईया पर एक समय समुंदर पर देखो तीन सहेली आई है, मल मल के स्नान किये फिर भारी खुशी मनाई है...। अम्बर में खिल रहयो चांद सितारे धरती पर बगिया..। अरे धरती अम्बर नील गगन कूं चरवाडो मेरो सईया...। बदन सिंह, पूर्व सरपंच शिवरचरण सिंह ने निरंकार भगवान की नही है चंदा सूरज तारे नहीं धरती असमान है, कोई जल थल जीव चराचर नही जन्मे भगवान है...गीत की प्रस्तुति दी। गायक कलाकारों का मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सूबेदार रामनिवास खटाना, कैप्टन रतन सिंह खटाना, सरपंच संघ के तहसील अध्यक्ष हंसराज गुर्जर, सचिव रामभरोसी व्याख्याता, ट्रस्ट के समय सिंह अद्यैत, प्रवक्ता सियाराम वकील, लखन सिंह खटाना, ट्रस्टके दामोदर डीलर, उपाध्यक्ष दरब सिंह खटाना आदि ने कलाकारों व अतिथियों का सम्मान किया।

Published on:
06 Apr 2019 12:22 pm