करौली

जगदीश मेले की व्यवस्थाओं में प्रशासन सहित बारह गांवों के लोग जुटे

नादौती.ञ्च पत्रिका. कैमरी में बसंत पंचमी पर भरने वाले जगदीश भगवान के वार्षिक मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपजिला कलटर जे.पी. बैरवा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पानी, बिजली, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
2 min read
Feb 08, 2019
karauli
नादौती में बुधवार को जगदीश भगवान के कैमरी में आयोजित होने वाले मेले की बैठक में चर्चा करते एसडीओ जेपी बैरवा।

नादौती.ञ्च पत्रिका. कैमरी में बसंत पंचमी पर भरने वाले जगदीश भगवान के वार्षिक मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपजिला कलटर जे.पी. बैरवा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पानी, बिजली, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक मेें जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सूबेदार रामनिवास गुर्जर सहित कैमरी क्षेत्र के बारह गांवों के लोग मौजूद रहे। बैठक में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विजय सिंह मीना ने कैमरी बस स्टैण्ड से मंदिर तक सड़क निर्माण की जानकारी दी। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शीशराम खटाना, बाबूलाल गुर्जर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुरारीलाल नेता, ट्रस्ट प्रवक्ता सियाराम वकील, देवप्रसाद गुर्जर, ट्रस्ट के चन्द्रमोहन सूबेदार आदि ने हरिजन बस्ती के पास सड़क काट कर बनाई गई नाली में पाइप लगाने, पुलिया के पास गड्ढ़ों को भरवाने, पूर्व जिला परिषद सदस्य रूप ङ्क्षसह गुर्जर, आलम खटाना ने चंबल परियोजना की पाइप लाइन से क्षतिग्रस्त हुई गांव के अंदर की सीसी सड़क को मरम्मत कराने की बात कही। गुर्जर ने बताया कि बीच रास्तों में नाली खुदी होने से आवागमन बाधित है। मरम्मत नहीं हुई तो मेले के दौरान श्रद्धालु परेशान होंगे। गुर्जर ने कैमरी सहित बस स्टैण्ड के पास शराब की अवैध दुकानों को बंद कराने की मांग की। इस पर उपजिला कलक्टर ने थानाधिकारी भंवर लाल बुनकर को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीओ ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता आरपी. मीना को कैमरी सहित आसपास की पेयजल व्यवस्था दुरूस्त रखने, विद्युत निगम के सहायक अभियंता रवि स्वर्णकार को मेले के दौरान २४ घंटे विद्युत आपूर्ति करने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष मुरारीलाल गुर्जर, सरपंच संघ के अध्यक्ष हंसराज गुर्जर ने कैमरी में गौरव पथ निर्माण में अनियमितता की जांच की मांग की। एसडीओ ने नमूने लेकर जांच को भेजने के सहायक अभियंता को निर्देश दिए। थानाधिकारी ने मेले के दौरान शांति व्यवस्था के लिए १०० जवान तैनात करने की जानकारी दी। रूप सिंह गुर्जर, दयाराम ठेकेदार आदि ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की अनदेखी के चलते गांव के कुछ एक प्रभावशाली लोगों ने कॉलेज परिसर में शौचालय के सैफ्टी टैंक खोद दिए है। जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान मेले परिसर के समीप स्थित जर्जर हाल टंकी को नहीं हटवाने के मामले में जलदाय विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। बैठक में तहसीलदार बीएल मीना, सहायक कृषि अधिकारी बत्तीलाल मीना ने
भाग लिया।

Published on:
08 Feb 2019 12:06 pm